बिलासपुर : चार बार डिप्टी सीएम अरुण साव, तीन बार केंद्रीय मंत्री तोखन साहू— फिर भी व्यापार विहार जस का तस!
25 साल का विकास का वादा… और सच्चाई के गड्ढों में धंसा बिलासपुर का ‘कॉमर्शियल हब’ ज्ञापन ढेर, सड़कें ढह गईं… नेता आए, वादे गए — मगर विकास आज भी ‘वेटिंग लिस्ट’ में! ज्ञापन पर ज्ञापन, मुलाक़ात पर मुलाक़ात — फिर भी व्यापार विहार की किस्मत बंद फाइलों में कैद! मंत्री बदले, अधिकारी बदले — लेकिन व्यापार विहार की बदहाली नहीं बदली! केंद्रीय मंत्री से लेकर निगम आयुक्त तक को हिलाया — लेकिन व्यापार विहार के विकास की फाइलें अब भी जमी हैं! वादों के पत्थर,…

















