बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई।

बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभा प्रदर्शन, प्रेरक सत्र, सम्मान समारोह एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे, ताकि दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिल सके।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने कहा कि
“परिषद् का लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में लाना है। दिव्यांग महोत्सव के माध्यम से हम उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और क्षमता को पूरे देश के सामने लाएंगे। यह आयोजन एक नई सोच और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।”

मदनमोहन अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि
“सेवा कार्यों को अब और व्यापक स्तर पर ले जाने का समय आ गया है। परिषद् हर उस दिव्यांग तक पहुंचेगी, जिसे सहयोग और मंच की आवश्यकता है।”

राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ ने कहा कि
“दिव्यांग महोत्सव केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन होगा, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा।”

विद्या केडिया ने कहा कि
“दिव्यांग महिलाओं एवं बालिकाओं में भी अद्भुत प्रतिभाएं छिपी हैं, जिन्हें इस मंच के माध्यम से सामने लाया जाएगा। यह महोत्सव उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा।”

 इस अवसर डॉ. विनयकुमार पाठक, मदनमोहन अग्रवाल, बी.एल. गोयल, राजू सुल्लानिया, लक्ष्मी कुमार जायसवाल, मुरारी लाल परमार, डी.पी. गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल “राजू”, विद्या केडिया, पंकज खण्डेलवाल, विष्णु कुमार तिवारी,डॉ. गजेंद्र तिवारी,कैलाश गुप्ता एवं गोविंद राम मिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि परिषद् आने वाले समय में दिव्यांगजनों के लिए और अधिक प्रभावी, व्यापक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *