बिलासपुर: मदर्स डे पर “परिवर्तन एक आशा की किरण” और “न्यू जेनरेशन” द्वारा भव्य फैशन शो व सम्मान समारोह का आयोजन

बिलासपुर। “परिवर्तन एक आशा की किरण” और “न्यू जेनरेशन” के संयुक्त तत्वावधान में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य “मॉम्स एंड किड्स फैशन शो” एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल ग्लैम आइकॉनिक अवार्ड विजेता श्रीमती चुन्नी मौर्य और श्रीमती बीना ठक्कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान “परिवर्तन एक आशा की किरण” संस्था की प्रथम वर्षगांठ भी केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ऑनलाइन प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को भी इस मौके पर सम्मानित…

Continue reading
बिलासपुर: स्थानांतरण नीति 2025 शीघ्र घोषित की जाए – सुनील यादव

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को हटाने तथा आंशिक संशोधन के साथ स्थानांतरण नीति 2025 को शीघ्र घोषित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील…

Continue reading
सत्ता परिवर्तन के बाद बदली दृष्टि: अब उद्योगपति दिखने लगे ‘पानी लूटने वाले’ – विजय केशरवानी का बदला रुख

बिलासपुर |  गर्मी के बढ़ते प्रकोप और भूजल स्तर में तेज गिरावट के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)अध्यक्ष विजय केशरवानी  ने कोलवाशरी, स्टील और पावर प्लांट्स में पानी के अत्यधिक दोहन को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस ने इस पानी संकट को गंभीर मानते हुए, उद्योगों में हो रहे जलदुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीण इलाकों में बूंद-बूंद पानी को तरसते लोग ज्ञापन में बताया गया कि जिले के तखतपुर, बिल्हा, बेलतरा और मस्तूरी ब्लॉक में नल-जल योजनाएं ठप…

Continue reading
बिलासपुर: महर्षि विद्या मंदिर की हृषिका श्रीवास्तव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सभी विषयों में पाया A1 ग्रेड

बिलासपुर: महर्षि विद्या मंदिर, मंगल, बिलासपुर की होनहार छात्रा हृषिका श्रीवास्तव ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार सफलता अर्जित की है। हृषिका ने सभी मुख्य विषयों में A1 ग्रेड हासिल करते हुए विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन किया है। हृषिका ने अर्थशास्त्र में 99 अंक, उद्यमिता में 98 अंक, व्यवसाय अध्ययन में 96, अंग्रेज़ी में 95 और लेखाशास्त्र में 93 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विषय योग में भी उन्होंने 97 अंक अर्जित किए हैं। उनकी माता श्रीमती अंशु श्रीवास्तव…

Continue reading
बिलासपुर: देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाएं पकड़ी गईं

  बिलासपुर: ‘रक्षा टीम’ ने आज शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर देह व्यापार में संलिप्त तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा है। डीएसपी अनिता प्रभा मिंज और निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस, और नेहरू चौक क्षेत्र में लगातार गश्त की गई। इस दौरान तीन महिलाओं की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, जिनकी पहचान निम्नानुसार हुई: भावना सूर्यवंशी, पत्नी ओम प्रकाश सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा। मंजू तिवारी, पत्नी राम तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी थाना के सामने,…

Continue reading
बिलासपुर: क्या रेत माफियाओं पर प्रशासनिक सख्ती टिकाऊ होगी?

बिलासपुर में नए कलेक्टर संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद पहले बोदरी तहसील के पिरैया और नगाड़ाडीह गांवों में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई और उसके बाद आज तखतपुर तहसील के ग्राम मोढ़े में की गई, यह कार्रवाई एक स्वागतयोग्य कदम है। अवैध खनन लंबे समय से न केवल पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की साख को भी चुनौती दे रहा है। इन कार्रवाइयों में  555 ट्रैक्टर रेत जब्त होना अपने आप में बताता है कि…

Continue reading
बिलासपुर: ठेला वालों में मचा हड़कंप

बिलासपुर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। अब यदि किसी ने सड़क, फूटपाथ या नाले के ऊपर ठेला लगाया तो उसका ठेला जब्त कर लिया जाएगा और उसे वापस नहीं किया जाएगा, साथ ही अलग से जुर्माना भी लगेगा। यह चेतावनी नगर निगम ने आज शहर के ठेला मालिकों को स्पष्ट रूप से दे दी है। आज सुबह विकास भवन में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में पहली बार ठेला मालिकों…

Continue reading
बिलासपुर: जय वंदे मातरम् संगठन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जताई खुशी, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

बिलासपुर। भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जय वंदे मातरम् संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए भव्य आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। संगठन का कहना है कि यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब है। जय वंदे मातरम् संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया और सैकड़ों आतंकियों को मार…

Continue reading
बिलासपुर: शराब और ज़हर से हुई मृत्यु को बताया साँप काटने का मामला, परिजनों ने मुआवजा के लिए रचा षड्यंत्र

बिलासपुर: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें मृतक शिवकुमार घृतलहरे (उम्र 36 वर्ष, निवासी पोड़ी, थाना बिल्हा) की मौत के कारणों को लेकर परिजनों द्वारा झूठी जानकारी देकर मुआवजा प्राप्त करने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शिवकुमार को 12 नवम्बर को अचानक तबीयत बिगड़ने, उल्टी होने और मुंह से झाग निकलने के कारण परिजनों द्वारा पहले बिल्हा सीएचसी और बाद में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है…

Continue reading
बिलासपुर: शासन को मुआवजा में धोखा, सर्पदंश का झूठा नाटक रचने वाले वकील, डॉक्टर व परिजन गिरफ्तार

बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए उन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शासन से तीन लाख रुपये मुआवजा राशि प्राप्त करने के लिए सामान्य मृत्यु को सर्पदंश बताकर झूठा दावा पेश किया था। इस सनसनीखेज मामले में वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजन शामिल पाए गए हैं। मामले का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई गहन जांच के बाद हुआ। घटना का विवरण 12 नवंबर 2023 को शिवकुमार घृतलहरे (36 वर्ष), निवासी पोड़ी थाना…

Continue reading