बिलासपुर: बहन के साथ स्कूल आई 5 साल की बालिका को प्राचार्य ने जड़ा थप्पड़, हटाए गए प्राचार्य, निलंबन की सिफारिश
मस्तुरी बीईओ टंडन से भी छीन लिया गया प्रभार, ईश्वर सोनवानी होंगे नए बीईओ बिलासपुर: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के द्वारा विद्यालय में अपने बहन के साथ आई हुई 5 वर्षीया बालिका को थप्पड़ मारा तथा बुरी तरह से डांट लगाई गई, जिससे बालिका भयभीत हो गई। इस प्रकार बिना कारण जाने अबोध बालिका के साथ सख्त व्यवहार किया जाना पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के उपरांत बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण के…








