रायगढ़ में सजी सुर–ताल–नृत्य की भव्य महफिल, ‘मधु गुंजन सतरंग 2025’ का शानदार आगाज़ 

रायगढ़: कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ एक बार फिर सुर, ताल और नृत्य की अद्भुत छटा से सराबोर हो उठी है। विगत वर्ष की अपार सफलता के बाद इस वर्ष भी मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय नृत्य–संगीत–कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में आयोजित यह आयोजन अपने पंचम वर्ष में प्रवेश कर चुका है और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान…

Continue reading
ओडिशा के झारसुगुड़ा महिला महाविद्यालय में ‘समकालीन हिंदी साहित्य में विविध विमर्श’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न — डॉ. विनय कुमार पाठक के विचारों ने मोहा मन, देशभर से जुटे विद्वान

ओडिशा राज्य के महिला महाविद्यालय, झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के अंतर्गत ‘समकालीन हिंदी साहित्य में विविध विमर्श’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ। 5 और 6 दिसम्बर तक चली इस अकादमिक महायात्रा में मुख्य अतिथि रहे — छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार के कुलपति श्रद्धेय डॉ. विनय कुमार पाठक। डॉ. विनय कुमार पाठक बोले — “विविध विमर्श आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता” मुख्य आसंदी से संबोधित करते हुए डॉ. पाठक ने कहा कि…

Continue reading
बिलासपुर छठ घाट की तैयारी में जुटा नगर निगम — निरीक्षण पर पहुंचीं मेयर पूजा विधानी, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

विश्व के सबसे बड़े स्थायी छठ घाट तोरवा में सफाई, प्रकाश और पार्किंग व्यवस्था युद्धस्तर पर जारी बिलासपुर। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले छठ महापर्व की तैयारी बिलासपुर में जोरों पर है। शहर के विभिन्न छठ घाटों में से सबसे बड़ा और प्रमुख तोरवा छठ घाट एक बार फिर मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। दावा किया जाता है कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट है। आगामी 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होने वाले छठ महापर्व को लेकर घाट…

Continue reading
बिलासपुर में महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी पूजन की धूम

बिलासपुर। भाद्रपद माह की षष्ठी से लेकर अष्टमी तक नगर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी पूजन का विशेष आयोजन धूमधाम से शुरू हो गया है। परंपरा अनुसार 31 अगस्त से 2 सितंबर तक घर-घर में देवी महालक्ष्मी की स्थापना की गई। विवाहित महिलाएँ इस पूजन का पालन अपने सौभाग्य, बच्चों की उन्नति और परिवार की समृद्धि के लिए करती हैं। पहले दिन ज्येष्ठा और कनिष्ठा देवियों का आगमन निश्चित मुहूर्त में हुआ। उनके साथ पुत्र और पुत्री की प्रतिमाओं की भी स्थापना की गई। प्रवेश द्वार…

Continue reading
बिलासपुर में 62वां निःशुल्क विकलांग शल्य शिविर 23 अगस्त से

बिलासपुर। अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का 62वां निःशुल्क विकलांग शल्य शिविर 23 अगस्त 2025, शनिवार को जिला अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर में शुरू होगा। शिविर का शुभारंभ अपराह्न 4 बजे कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता होगी। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चंद्र भूषण वाजपेयी (पूर्व न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय), डॉ. सुभा गरेवाल (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर), तिलकेश प्रसाद भावे (संयुक्त संचालक, समाज कल्याण विभाग) एवं श्रद्धा…

Continue reading
बिलासपुर: सरकण्डा पुलिस की चूक – विवादित ठेकेदार पारुल राय को बना दिया पारस राय

PWD का विवादित ठेकेदार पारुल राय सरकण्डा थाने में मुँह छिपाते आया नज़र सरकण्डा-कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में सोमवार रात जमकर जुआ चला। बड़े-बड़े नामी चेहरे—महापौर का देवर, ठेकेदार, कारोबारी और रसूखदार लोग—कैश और क्वाइन लेकर बैठकर ताश पर दांव खेलते रहे। – मौके से 41,500 रुपये नगद, क्वाइन की पेटी, ताश की गड्डी और 11 मोबाइल जब्त किए गए. -खास बात ये रही कि PWD का ठेकेदार पारुल राय (पुलिस रिपोर्ट में नाम पारस राय लिखा गया) कैमरे में मुंह छिपाते साफ दिखा।…

Continue reading
बिलासपुर में रफ्तार की सनक पर SP रजनेश सिंह का एक्शन: स्टंट करते चार युवक गिरफ़्तार, बना रहे थे सेल्फी और वीडियो

बिलासपुर– न्यू रिवर व्यू रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार में स्टंट करते हुए चार युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने धरदबोचा। कार क्रमांक CG-10 BP-9101 में सवार युवक खुलेआम सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो और सेल्फी लेते हुए न केवल अपनी, बल्कि राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल रहे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी चार युवकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 856/2025 के तहत धारा 281, 3(5) बीएनएस, एवं 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के…

Continue reading
बिलासपुर पुलिस को मिली नई ताकत, ITMS भवन में पुलिस नियंत्रण कक्ष और डायल 112 कार्यालय का शुभारंभ

बिलासपुर: थाना सिविल लाइन परिसर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष और डायल 112 कार्यालय को अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत थाना तारबाहर परिसर में नव निर्मित आईटीएमएस बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। आईटीएमएस भवन में पुलिस नियंत्रण कक्ष की स्थापना से अब आईटीएमएस, डायल-112 और नियंत्रण कक्ष तीनों एक ही स्थान से आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। इससे किसी भी आपात स्थिति या घटना…

Continue reading
बिलासपुर: बच्चों की प्रतिभा को नया मंच: ‘परिवर्तन – एक आशा की किरण’ द्वारा ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता संपन्न, देशभर से मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

बिलासपुर। ‘परिवर्तन – एक आशा की किरण’ द्वारा आयोजित ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता (आयु वर्ग: 7 से 10 वर्ष) को देशभर से शानदार प्रतिक्रिया मिली। संस्थापक किरण पाठक और प्रीति ठक्कर के मार्गदर्शन में संपन्न इस आयोजन में उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता ने न सिर्फ बच्चों को अपनी नृत्य प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया, बल्कि डिजिटल मंच के माध्यम से उनके आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दी। कोविड काल के बाद…

Continue reading
बिलासपुर: 93 लीटर महुआ शराब और 795 किलो लाहन जब्त

आबकारी अधिकारी कल्पनाराठौर मीडिया का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा  बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के धंधे के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि शासन इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। 22 मई 2025 को जिले एवं संभागीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम द्वारा चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इन कार्यवाहियों में कुल 93 लीटर महुआ शराब और 795 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया, जो नष्ट…

Continue reading