बिलासपुर में रफ्तार की सनक पर SP रजनेश सिंह का एक्शन: स्टंट करते चार युवक गिरफ़्तार, बना रहे थे सेल्फी और वीडियो

बिलासपुर– न्यू रिवर व्यू रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार में स्टंट करते हुए चार युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने धरदबोचा। कार क्रमांक CG-10 BP-9101 में सवार युवक खुलेआम सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो और सेल्फी लेते हुए न केवल अपनी, बल्कि राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल रहे थे।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी चार युवकों के खिलाफ अपराध क्रमांक 856/2025 के तहत धारा 281, 3(5) बीएनएस, एवं 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –

  1. लव उर्फ लक्की कुम्भकार, निवासी कपिल नगर, सरकंडा

  2. अरमान उर्फ ऋषभ कुम्भकार, निवासी एनटीपीसी क्वार्टर, सीपत (वर्तमान – विनोबा नगर)

  3. रमाशंकर कौशिक, निवासी पुराना सरकंडा

  4. प्रियांशु कश्यप, निवासी माता चौरा, सरकंडा

पुलिस ने युवकों की कार को जब्त करते हुए उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की लापरवाही से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरा उत्पन्न होता है। सिविल लाइन पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की स्टंटबाज़ी और गैर-जिम्मेदाराना हरकतों पर सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *