CG: अभिजीत की विस्फोटक शतकीय पारी, बिलासपुर ने महासमुंद को 152 रनों से हराया

CG: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025 का आगाज हो चुका है। 1 मई से ग्रुप बी के मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें पहला मैच बिलासपुर और महासमुंद के बीच रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेला गया। बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज अभिजीत ताह ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 46 गेंदों पर…

Continue reading
बिलासपुर: नगर निकायों को मिला 103 करोड़ का विकास पैकेज, महापौर-अध्यक्ष और पार्षद निधि की पहली किस्त जारी

बिलासपुर। नगरीय निकायों में आधारभूत विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कुल 103 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। यह राशि महापौर निधि, अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि के रूप में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत यह राशि पहली किस्त के रूप में 50-50 प्रतिशत हिस्से में दी गई है। इसमें से महापौर और अध्यक्ष निधि के रूप में 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए तथा पार्षद निधि के रूप में 72 करोड़…

Continue reading
भाटापारा विधायक के PSO ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

भाटापारा (छत्तीसगढ़): बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधायक इन्द्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) दिगेंद्र गागड़ा ने आज दोपहर को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिगेंद्र गागड़ा जशपुर के निवासी थे। घटनास्थल और विवरण: घटना विधायक इन्द्र साव के निवास स्थल के पास बने क्वार्टर में हुई, जहाँ दिगेंद्र गागड़ा ड्यूटी के दौरान रहते थे। दिगेंद्र गागड़ा ने अपनी जे ई पी सी 30 राउंड वाली LMG गन से तीन गोली खुद के सिर पर चलाई। -घटनास्थल पर मोबाइल और गोली के खाली खोखे…

Continue reading
CG: लवली शर्मा होगी खैरागढ़ संगीत विवि की नई कुलपति, देखिए आदेश

CG: राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. सुश्री लवली शर्मा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा वर्तमान मे दयालबाग शैक्षणिक संस्थान आगरा (उत्तर प्रदेश) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत् हैं।     डॉ. शर्मा का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन) अधिनियम 2021 की धारा 12 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।…

Continue reading
छत्तीसगढ़ में दलित युवक के साथ बर्बरता: निर्वस्त्र कर पीटा, पानी के लिए तड़पता रहा, गांव बना मूक दर्शक

सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली में एक दलित युवक के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गईं। युवक को न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे निर्वस्त्र कर अपमानित भी किया गया। इस दौरान वह बार-बार पानी के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल की शाम ग्राम देवगांव…

Continue reading
रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर

100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट पीडीएफ फाइल छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का…

Continue reading
CG: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, निहारिका बारिक सिंह बनीं अध्यक्ष

  CG: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निहारिका बारिक सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा, अमित कटारिया को उपाध्यक्ष, रजत कुमार को सचिव, और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को कार्यकारिणी के शेष सदस्यों के चयन का अधिकार सौंपा है। नई कार्यकारिणी को आईएएस अधिकारियों के हितों की रक्षा और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई…

Continue reading
बिलासपुर: बीजेपी ने जारी किया ‘अटल विश्वास पत्र’, नगरीय निकाय चुनावों के लिए किए बड़े ऐलान

रायपुर: आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र’ जारी कर दिया है। यह घोषणापत्र पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती और अटल निर्माण वर्ष के अवसर पर समर्पित किया गया है। भाजपा ने इसे जनता की आकांक्षाओं पर आधारित बताते हुए कहा कि इसे तैयार करने के लिए प्रदेशव्यापी ‘सुझाव संग्रहण अभियान’ चलाया गया, जिसमें हज़ारों सुझाव प्राप्त हुए और महत्वपूर्ण सुझावों को घोषणापत्र में शामिल किया गया। घोषणापत्र की प्रमुख घोषणाएं 1. नगरीय विकास…

Continue reading
CG: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 11 फरवरी को मतदान

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी कि दोनों चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।   नगरीय निकाय चुनाव का शेड्यूल नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होगी। इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी, जबकि 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 11…

Continue reading