बिलासपुर: एसपी संतोष सिंह ने आज किया पुण्य का काम, देखिए तस्वीरें

– पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सपरिवार पहुंचे निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और छोड़े गए बच्चों के पास

-कुशल क्षेम और समस्याएं सुनने के बाद बांटे कंबल, ड्रायफ्रूट, मिठाइयां

बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, पत्नी वंदना सिंह और बच्चों अर्थ व अयान के साथ बारिश के बाद शुरू हो रहे ठंड को देखते हुए वृद्धाश्रम कल्याणकुंज ईदगाह चौक, मदर टेरेसा आश्रम, कुष्ठरोग आश्रम तोरवा और सेवा भारती कुदुदण्ड में गए। वहां कुशल क्षेम और समस्याएं सुनने के बाद सबको  कंबल, ड्रायफ्रूट, मिठाइयां आदि बांटी. उक्त जानकारी पुलिस विभाग से मिली.

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी, जहां कुछ बुजुर्गों ने बताया कि उनके परिजनों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एक बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उसके पालक के खिलाफ मामला दर्ज करने हेतु संबंधित थाने को निर्देशित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवा भारती में एडॉप्शन प्रकिया पर पूरी वैधानिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया। कुष्ठ आश्रम में पहुंचने पर उन्हें कुष्ठ रोगियों ने परिसर में कुछ जगहों पर फ्लोरिंग की आवश्यकता बताई जिस पर उन्होंने साथ गए आरआई को निर्देशित कर वहां फ्लोरिंग के कार्य हेतु सीमेंट रेती आदि उपलब्ध करवाने को कहा। वहां उपस्थित बच्चों को खिलौने और चॉकलेट दिया। अपने बीच पुलिस अधीक्षक और उनके परिवार को पाकर सभी बड़े प्रसन्न हुए और पुनः आने का आग्रह किया।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *