बिलासपुर रेल हादसा: मालगाड़ी–मेमू लोकल के डिरेलमेंट में 11 की मौत, 20 घायल — NHI की ग्राउंड रिपोर्ट

बिलासपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी और मेमू लोकल के डिरेलमेंट से हुए दिल दहला देने वाले हादसे में 11 यात्रियों की मौत व 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन व राहत टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

NHI की ग्राउंड टीम को मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। हादसे की तीव्रता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि कई डिब्बे बेपटरी होकर एक-दूसरे पर चढ़ गए। चीख–पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

घायलों की सूची 

  1. मथुरा भास्कर, (55, स्त्री)

  2. चौरा भास्कर, (50, पुरुष)

  3. शत्रुघ्न, (50, पुरुष)

  4. गीता देबनाथ, (30, स्त्री)

  5. मेहनिश खान, (19, स्त्री)

  6. संजू विश्वकर्मा, (35, पुरुष)

  7. सोनी यादव, (25, स्त्री)

  8. संतोष हंसराज, (60, पुरुष)

  9. रश्मि राज, (34, स्त्री)

  10. ऋषि यादव, (2 वर्ष)

  11. तुलाराम अग्रवाल, (60, पुरुष)

  12. अराधना निषाद, (16, स्त्री)

  13. मोहन शर्मा, (29, पुरुष)

  14. अंजूला सिंह, (49, स्त्री)

  15. शांता देवी गौतम, (64, स्त्री)

  16. प्रीतम कुमार, (18, पुरुष)

  17. शैलेश चंद्र, (49, पुरुष)

  18. अशोक कुमार दीक्षित, (54, पुरुष)

  19. नीरज देवांगन, (53, पुरुष)

  20. राजेंद्र मारुति बिसारे, (60, पुरुष)

तुरंत सहायता

राहत कार्य के दौरान प्रत्येक घायल यात्री के लिए ₹50,000 की अग्रिम अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।

अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के इलाज में जुटी है। रेलवे अधिकारी स्वयं इलाज, दवाइयों, रक्त उपलब्धता और परिजनों से संपर्क की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

ग्राउंड स्थिति (NHI ऑन-फ़ील्ड अपडेट)

घटनास्थल पर भारी संख्या में बचावकर्मी मौजूद
– NDRF और मेडिकल टीमों की तैनाती
– अस्पताल प्रशासन हाईअलर्ट पर
– गंभीर घायलों को बेहतर सुविधा वाले अस्पताल में रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन झटके के बाद अचानक पटरी से उतर गई और देखते ही देखते कई कोच डैमेज हो गए।

रेलवे का बयान

रेल प्रशासन ने कहा—

“घायलों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।”

अभी की स्थिति

राहत अभियान जारी
-घायलों की हालत पर 24×7 निगरानी
– परिजनों को सूचना उपलब्ध कराई जा रही

 NHI इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
NHI अपने प्लेटफ़ॉर्म पर लगातार अपडेट दे रहा है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *