बिलासपुर नगर निगम चुनाव: पूजा विधानी को कड़ी टक्कर देने वाली रेवती यादव ने किया सत्याग्रह, विकास के नाम पर मांगी जनता का समर्थन

बिलासपुर में नगर निगम चुनाव महापौर पद के लिए शिव सेना की उम्मीदवार रेवती यादव ने एक नई उम्मीद की किरण दिखाई है। एक माध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली रेवती यादव अपने कड़ी मेहनत, हिम्मत, और बिलासपुर के सुव्यवस्थित विकास की सोच के साथ चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे उन्हीं को चुनें, जो विकास के नाम पर काम कर सकें, न कि केवल पैसा, प्रचार और पोस्टर की राजनीति को बढ़ावा दें।

रेवती यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज बिलासपुर नगर निगम चुनाव मूल ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन पार्टी से चूक हो सकती है, और इस कारण से मूल ओबीसी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं आ पाए।” उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कई बार हाई कोर्ट में याचिकाएं भी दी जा चुकी हैं। रेवती ने जनता से निवेदन किया कि वे मूल ओबीसी वर्ग के लिए अपने मत का प्रयोग करें, और उन्हें जिताकर विकास की राह पर आगे बढ़ाएं।

रेवती ने सत्याग्रह आंदोलन के दौरान मौन रहते हुए इस मुद्दे पर एक मजबूत संदेश दिया। उन्होंने कहा, “मैं एक छोटी पंछी की तरह हूं, लेकिन हार नहीं मानूंगी। मैं संघर्ष करती रहूंगी, और माननीय अटल बिहारी बाजपेयी जी से प्रेरित होकर अपना कार्य करूंगी।”

उनका मानना है कि अगर वे जीतती हैं, तो बिलासपुर को नंबर एक स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण और मूल ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा करेंगी। उन्होंने कहा, “गली गली में राम राज्य की स्थापना के नाम पर मुझे बहुमत मिलेगा।”

रेवती यादव का यह विश्वास है कि इस बार के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे, और जनता अपनी वोट के जरिए सही बदलाव लाएगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *