बिलासपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जंगल मितान संस्था ने फलदार वृक्ष लगाने का लिया संकल्प

बिलासपुर : जंगल मितान संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था के सदस्यों से एक-एक फलदार वृक्ष लगाने का संकल्प संस्था के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र प्रदीप वाजपेयी ने करवाया. आज स्थानीय विकास नगर 27 खोली स्थित पार्क में संस्था ने प्रातः 9 बजे विश्व पर्यावरण के रक्षात वनस्पति देवता का आव्हान कर फलदार पेड़ तैयार कर लगाने का संकल्प लिया गया. संस्था के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र प्रदीप वाजपेयी ने अनुरोध किया कि भीषण गरमी को देखते हुये सभी सदस्य आगामी छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार हरेली पर्व पर अपने सुरक्षित स्थानो में एक फलदार वृक्ष लगाएं. वाजपेयी ने बतया कि जंगल मितान संस्था 1994 से पर्यावरण बचाने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है, अब तक हज़ारों की संख्या में लगाये पौधे पेड़ बन आक्सीजन व फल दे रहे हैं. 30 अगस्त को संस्था अपना 30 वाँ वर्ष पूर्ण करेगी. संस्था प्रतिवर्ष पर्यावरण सेवामें काम करने वाले समाज सेवकों को भी चिन्हित कर सम्मानित कर रही है । संस्था का उद्धेश्य ही जंगल मितान बनाकर लोगों को उससे जोड़ना है. प्रति वर्ष संस्था अपने प्रमुख कार्यालय शिवतराई स्थित जंगलो का भ्रमण करवाकर लोगों को पेड़, पौधें,जीव, जन्तु, नदी, नाले, पहाड़ों के अवगत करा मानव जीवन में उसकी आवश्यकता की जानकारी देती है. जंगल भ्रमण में विशेषज्ञ साथ चलकर लोगों की जिज्ञासा पूर्ण करते हैं. उन्होंने बतया कि संस्था अपने स्थापना दिवस 30 अगस्त को 30 वाँ वर्ष पर भव्य आयोजन करेगी. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने आज संस्था के संस्थापक संरक्षक सदस्य पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, अध्यक्ष जंगल मितान अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी, सदस्य मनहरन पुरी गोस्वामी, राजीव दुबे, जैतराम,सत्य प्रकाश तिवारी, हर्ष प्रसाद दुबे, युगल यादव आदि उपस्थित थे.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *