बिलासपुर: विधायक अमर अग्रवाल ने छेरछेरा पर्व पर नगर सहित प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- छेरछेरा पर अन्नदान संसार का सबसे बड़ा दान

अमर अग्रवाल ने महिलाओं को बांटी गोभी, देखिए तस्वीर 

 

बिलासपुर: विधायकअमर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ अंचल के लोकपर्व छेरछेरा की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पौष पूर्णिमा को मनाया जाने छत्तीसगढ़ में दान की संस्कृति से जुड़ा है। नई फसल के आगमन पर धान्य बाहुल्य छत्तीसगढ़ के मैदानी अंचल में छेरछेरा मांगने की पंरपरा है। पौष पूर्णिमा को भगवती शाॅकंभरी जयंती छत्तीसगढ़ का छेरछेरा है, जिस दिन किसान अन्नदाता बनकर बाल वृद्ध याचक बाबा बैरागी सबको अन्नदान देता है। ‘‘छेर….छेरा…..माई कोठी के धान हेरते हेरा’’ शाॅकंभरी जयंती के उत्सव में पूरे छत्तीसगढ़ के गाॅव-गाॅव में गली-गली , पारा-बस्ती में बच्चे बूढ़े सब याचना पात्र लिए टोकरी, झोली, थैली हाथ में लेकर अन्नदान की गुहार लगाते हैं। अन्नदान संसार का सबसे बड़ा दान है।ऐसा भी माना जाता है जहांगीर के काल में रतनपुर के राजा कल्याण साय 8 साल तक युद्ध कौशल प्रशिक्षण से वापसी पर रानी ने सोने और चांदी के सिक्के दान में इस दिन बटवाए थे।पौराणिक आख्यानों के अनुसार शिव पार्वती विवाह से भी छेरछेरा पर्व जुड़ा हुआ है एवं इस दिन अन्नपूर्णा देवी की पूजा की जाती है। घरों में छत्तीसगढ़ी व्यंजन विशेष चावल का चीला,अनरसा,चौसेला, दूध फरा आदि पकवान बनाए जाते हैं।

जयंती कार्यक्रम में रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि मनीष अग्रवाल महेश चंद्रिका पुरे जुगल अग्रवाल नारायण गोस्वामी प्रशांत पटेल छेदीलाल पटेल शिव पटेल शुभम पटेल लल्ला यादव वीरेंद्र यादव सहित सामाजिक जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *