बिलासपुर: पहले ही शो से छा गए जादूगर अजूबा, दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला जादू

जादूगर अजूबा ने अंडर वाटर डेथ चैलेंज मैजिक दिखा दर्शकों को अचंभित किया

बिलासपुर। आज शाम शुक्रवार को शिव टॉकीज में जादूगर सम्राट अजूबा के विश्व प्रसिद्ध इंद्रजाल शो का भव्य आगाज़ हुआ.शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिव टॉकीज के मालिक दिनेश गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता बल्लू बलराम, विधायक प्रतिनिधि रजेश मिश्रा ,बिलासपुर के वरिष्ठ जादूगर आर पी अग्रवाल, समाजसेवी गोपाल अग्रवाल आदि ने मंच पर जैसे ही दीप जलाकर जादू शो का शुभारंभ किया और प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा. जादूगर अजूबा ने अपने जादू से पुष्पाहार पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सभी अतिथियों का भव्य सम्मान किया. हॉल पल पल सम्मान में तालियों से गूंजता रहा, ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है. अपने संबोधन में राजेश मिश्रा ने

नजादूगर अजूबा के वर्षो की ,कला साधना, विज्ञान के प्रचार प्रसार और सामाजिक हित में चलाए जाने वाले उनके मैजिक की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर के लोगो को एक अच्छा कार्यक्रम दिखाने के हम आभार व्यक्त करते हैं और हर शो हाउसफुल हो यही शुभकामनाएं देते हैं. रश्म अदायगी के बाद शुरू हो गया विश्व के महानतम शोमैन द्वारा उपस्थित अतिथियों, मीडिया कर्मियों और सभी दर्शकों को रोमांचित और आनंदित करने का दौर. पल पल एक नया चमत्कार और नए नए बदलते ड्रेस मे जादूगर का मंच पर आना. कभी लड़की को मंच पर बुलाकर हवा में झुलाया तो कभी सुंदर सी लड़की को खूंखार गोरिल्ला बनाकर सभी को हतप्रभ कर दिया. कई हास्य भरे जादुई करतबों पर खूब ठहाके लगे तो दुनियां के सबसे खतरनाक स्टंट मैजिक अंडर वाटर डेथ चैलेंज एक्ट दिखा कर जादूगर ने सभी की चकित कर दिया.यह शो कई जन संदेशों से भरा था जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहे, अपराध ना करें, पाखंडी बाबाओं से सावधान रहे जैसे अनेक संदेश भरे करतब को दर्शकों ने बेहद सराहा. शनिवार से यहां ऐसे ही अचरज मे डाल देने वाले दो शो तीन शो 1:15 बजे और संध्या6:15 बजे से दिखाए जाएंगे जबकि रविवार को 3 शो यानि एक अतिरिक्त शो 4:15 बजे से भू हॉग जिसका टिकट हॉल पर सुबह 10बजे से मिला करेगा, ऑनलाइन टिकट www.jadugarajooba.com से एडवांस मे भी लिया जा सकता है यह जानकारी शो प्रबंधक आर पी सिंह और पीआरओ मदन भारती ने दी।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *