बिलासपुर: लिंगियाडीह के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, सड़क चौड़ीकरण और तोड़फोड़ पर रोक लगाने की मांग

बिलासपुर: लिंगियाडीह वसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक प्रस्तावित 120 फीट सड़क चौड़ीकरण और नगर निगम द्वारा की जा रही बार-बार की तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में लिंगियाडीह के नागरिकों ने सोमवार को जिलाधीश कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक पहले से ही पर्याप्त चौड़ी सड़क (लगभग 60 फीट) मौजूद है और क्षेत्र पूरी तरह से घनी आबादी वाला है। यदि प्रस्तावित 120 फीट चौड़ीकरण किया गया, तो सैकड़ों गरीब परिवार बेघर हो जाएंगे। नागरिकों ने दो महीने पहले की गई तोड़फोड़ और उसके बाद फिर से दिए गए नोटिस पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

ये रखी गईं प्रमुख मांगें

  1. बसंत विहार चौक से दयालबंद पुल तक प्रस्तावित 120 फीट सड़क चौड़ीकरण को तत्काल रोका जाए और आपसी सहमति से समाधान निकाला जाए।

  2. पहले की गई तोड़फोड़ के बाद अब दोबारा नोटिस देकर की जा रही कार्रवाई को रोका जाए।

  3. लिंगियाडीह की किसी भी भूमि को शासकीय योजना में शामिल न किया जाए।

  4. मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार लिंगियाडीह के नागरिकों को आवासीय पट्टा व पक्का मकान दिया जाए।

  5. लिंगियाडीह, चिंगराजपारा, चांटीडीह जैसे वार्डों को आबादी घोषित कर वहां के नागरिकों को भू स्वामी पट्टा प्रदान किया जाए।

  6. जिन दुकानदारों की दुकानें तोड़ी गई हैं, उन्हें गुमटी या दुकान के लिए स्थान दिया जाए ताकि उनके जीवन-यापन में संकट न आए।

  7. जो परिवार अटल आवास आदि में विस्थापित किए गए हैं, उन्हें मूल स्थान लिंगियाडीह में बने EWS आवासों में पुनः बसाया जाए, जहाँ बच्चों की पढ़ाई और अन्य सुविधाएँ सुचारु रूप से मिल सकें।

ज्ञापन में कहा गया कि लिंगियाडीह क्षेत्र में पिछले 40-50 वर्षों से मजदूरी और छोटे व्यापार करने वाले गरीब लोग रहते हैं। बार-बार की तोड़फोड़ और बेदखली की कार्रवाई से उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि उन्हें राज्य शासन की योजनाओं के अंतर्गत राहत दी जाए।

प्रतिलिपि इन जनप्रतिनिधियों को भी भेजी गई
तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार),
अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़),
सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा),
अमर अग्रवाल (विधायक, बिलासपुर),
अटल श्रीवास्तव (विधायक, कोटा),
पूजा विधानी (महापौर, नगर निगम, बिलासपुर)।

  • Related Posts

    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading
    बिलासपुर में दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा फैसला: मई में होगा भव्य “दिव्यांग महोत्सव”, राष्ट्रीय स्तर पर गूंजेगा संदेश

    बिलासपुर: अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक प्रदीप हेल्थ केयर प्रा. लि., तेलीपारा बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें दिव्यांगजनों के लिए चल रहे सेवा कार्यों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर निर्णायक रणनीति तैयार की गई। बैठक शाम 6:50 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें परिषद् के प्रमुख पदाधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने पर जोर दिया। इस दौरान आगामी मई माह में आयोजित होने वाले “दिव्यांग महोत्सव” को लेकर विशेष रूप से विस्तृत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *