बिलासपुर : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का कल बिलासपुर आगमन, तीन दिनों तक दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी में भक्तों को संबोधित करेंगे

30 से 2 अक्टूबर तक भक्तगणों को स्वामी जी का दर्शन लाभ मिलेगा

बिलासपुर : स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का कल से तीन दिवसीय दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। वे अशोक वाटिका बिरकोना रोड में तीन दिनों तक अपने भक्तों को दर्शन लाभ देंगे। कल प्रातः उनका शहर आगमन हो रहा है। पीठ परिषद आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी, के द्वारा कल सुबह रेलवे स्टेशन में स्वामी स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत किया जाएगा।

पीठ परिषद के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने बताया अशोक वाटिका अशोक नगर, बिरकोना रोड में स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी का तीन दिनों तक शहर वासियों को प्रवचन का लाभ मिलेगा। कल 30 सितंबर को प्रातः 6:00 बजे अंबिकापुर से रेल मार्ग से वे उसलापुर स्टेशन पहुंचेंगे। कल प्रातः 6:00 बजे उनके भक्तों के द्वारा स्टेशन में उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज दर्शन,दीक्षा एवं संगोष्ठी में भक्तों को को प्रवचन देंगे तत्पश्चात प्रश्न उत्तर कार्यक्रम भी होंगे। जिले एवं शहर के भक्तगणों के सवालों का जवाब भी देंगे। कल शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी में भाग ले गये। 1 अक्टूबर को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक दर्शन दीक्षा एवं हिंदू राष्ट्र पर भक्त जनों को संबोधन देंगे। 2 अक्टूबर बुधवार को दर्शन दीक्षा एवं हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी में भाग लेने के बाद शाम शाम के समय आरती के बाद यहां से आगरा के लिए प्रस्थान करेंगे । लोगों को उपदेश देंगे।

शैलेश पांडे ने बताया कि अशोक वाटिका में उनके दर्शन दीक्षा एवं संगोष्ठी की तैयारी की जा रही है उन्होंने शहर वासियों से एवं जिले के सभी भक्तजनों से स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के दर्शन लाभ लेने की अपील की है। पीठ परिषद आदित्य वाहिनी, आनंदवादी के आनंद वाहिनी के सदस्य पदाधिकारी। तैयारी में लगे हुए हैं।

कार्यक्रम की जानकारी पीठ परिषद की श्रीमती सीमा तिवारी, शैलेश पांडेय, संदीप पांडेय, रोशन अवस्थी एवं अन्य सभी सदस्यों ने दी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *