बिलासपुर: जिले में बढ़ रहे अपराधों के बीच पुलिस ने तैयार की गुंडे बदमाशों की सूची, 12 गिरोहों की गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार

बिलासपुर: जिले में हालिया दिनों में बढ़ते अपराधों के चलते पुलिस विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस ने गुंडे और बदमाशों की एक विस्तृत सूची तैयार की है, ताकि उन पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इस सूची में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जो इलाके में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं। लिस्ट तैयार किए जाने के पीछे पुलिस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध पर नियंत्रण पाना है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक 375 गुण्डे बदमाशों को सूचीबद्ध किया गया है तथा बदमाशों की प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है। इसके साथ ही 130 अभ्यस्त अपराधियों का इतिहास तैयार कर आपराधिक चरित्रावली एवं वर्गीकृत 12 गिरोहों की गेंग हिस्ट्रीशीट तैयार की गई। इन चिन्हित बदमाशों पर पुलिस के द्वारा कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है, और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे बदमाशों की जगह जेल में हो । क्षेत्र में गुण्डागर्दी करने वाले चाकू बाजी की घटनाओं में पकड़े गये अपराधियों को इस गुण्डा लिस्ट में शामिल किया गया है एवं उनकी सतत् निगरानी की जा रही है। चाकू बाजी करने वालों को ना केवल गुंडा लिस्ट में शामिल किया जाएगा बल्कि उनके विरुद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जायेगी । सामाजिक शांति व्यवस्था में खलल डाले वाले गुण्डे बदमाशों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा।

पुलिस के द्वारा बनाई गई लिस्ट से यह भी स्पष्ट होता है कि यह सूची किसी व्यक्ति के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती, बल्कि केवल उन लोगों की पहचान है जो समाज में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त हैं। पुलिस का यह कदम न केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज करेगा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने में भी सहायक होगा।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे सुरक्षा में सुधार होगा।

हमारा मानना है कि  क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग और सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, तो लोग सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *