बिलासपुर: जरहाभाठा निवासी खुशबू सिंह गिरफ्तार

राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर ठगी करने वाले वाली फरार आरोपिया तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर: 10 जनवरी 2023 को प्रार्थिया राखी खन्ना ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 में प्राइम क्रिकेट अकादमी, बंगाली काली मंदिर ग्राउंड, तोरवा में कोच सन्नी दुआ और डायरेक्टर अंजुल दुआ के तहत क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू किया था। आरोप है कि इन दोनों ने बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में चयन के सुनहरे सपने दिखाकर लगभग 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सन्नी दुआ और अंजुल दुआ को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तीसरी आरोपी खुशबू सिंह फरार चल रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस-पास देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह और अन्य अधिकारियों ने टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर खुशबू को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान खुशबू ने जुर्म स्वीकार कर लिया और उसके बैंक अकाउंट को सीज कर दिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना अभिभावकों के लिए एक चेतावनी है कि वे किसी भी अकादमी में प्रवेश करते समय पूरी जानकारी और सतर्कता बरतें।

 

 

💥जल्द होगा खुलासा💥

-राजस्व अधिकारी दंपति की काली करतूत

-शिक्षा विभाग में हुआ टेंडर घोटाला

-शासन से अच्छी खासी सैलरी लेकर बिल्डरों को सरकारी जमीन नियम विरुद्ध देने वाले विवादित राजस्व अधिकारी शशिभूषण सोनी एवं शेषनारायण जायसवाल पर आगे का एक्शन लेने में देरी क्यों?

पढ़ते रहिए, प्रमाण के साथ न्यूज़ को प्रकाशित करने वाले✒️ “न्यूज़ हब इनसाइट(NHI)”…✒️

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *