बिलासपुर: विधायक अमर अग्रवाल की चेतावनी के बावजूद घट गई ये घटना, बदमाशों ने बनाया दहशत का माहौल

पुलिस का सूचना तंत्र दिखा कमजोर, मीडिया में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आई पुलिस 

बिलासपुर: अगर किसी क्षेत्र में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है और गुंडे लोग कानून को हाथ में लेकर सडक पर दहशत का माहौल बनाए तो समझ में आता है कि उस क्षेत्र की पुलिस ऐसे लोगों के सामने नतमस्तक, ऐसे में इस तरह के बदमाशों के हौसले बुलंद रहना लाजमी है, जो कि चिंता का विषय है.

आप लोगों को बड़ा आश्चर्य होगा कि तारबाहर थाना के कुछ दूरी पर सिटी कोतवाली क्षेत्र में शिव टाकिज चौक मुख्य मार्ग में दोपहर 3 बजे छोटे बच्चों के बीच हुए लड़ाई झगड़ा को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई. जिसका VIDEO बना और एक शख्स ने उसे facbook पर वायरल करते हुए सिस्टम पर सवाल खड़े किये. इस घटना से सिटी कोतवाली और तारबाहर थाना पुलिस अनभिज्ञ रही. जब इस मामले को एक न्यूज़ पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया उसके बाद ही पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने अपनी लाज बचाने के लिए और पीठ थपथपाने के लिए धारा 294, 506, 323, 34, 151, 107, 116(3) के तहत मामला बनाकर 9 लोगों को पकड़ा और न्यायालय तक सभी को पैदल ले जाया गया.

इस मामले में पुलिस ने मीडिया को बताया कि 22 दिसंबर को दोपहर करीबन 3 बजे छोटे बच्चों के बीच हुए लड़ाई झगड़ा को समझाने गए रेलवे कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अभय चौहान एवं उसके साथियों को साहिल खान एवं उसके साथियों द्वारा शिव टाकिज चौक मुख्य मार्ग में मारपीट करने लगे, जिसका विडियो वायरल होने पर निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा विडियो फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों की पहचान की गई. दोनो पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 561/2023, 562/2023 धारा 294,506,323,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया तथा दोनो पक्षों के विरूद्ध पृथक से धारा 151,107,116(3) का प्रतिबंधक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया.

आरोपी

(1) विवेक खटिक पिता संतोष खटिक उम्र 23 वर्ष साकिन टिकरापारा खटिक मोहल्ला थाना सिटी कोतवाली.

(2) साहिल खान पिता सहीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन करबला चैक थाना सिटी कोतवाली.
(3) विशाल खटिक पिता बल्ला खटिक उम्र 21 वर्ष साकिन टिकरापारा डी.पी. कालेज के पास.
(4) लक्की यादव पिता रामायण यादव उम्र 20 वर्ष साकिन करबला कुम्हारपारा.
(5) अमन उर्फ छोटुदास मानिकपुरी पिता परदेशी दास उम्र 20 वर्ष साकिन शिव टाकिज चौक गली.
(6) संजय दास पिता अमृत दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन कंट्रक्सन कालोनी डी.आर/229/१.
(7) मो. इमरान पिता मोइकबाल खान उम्र 22 वर्ष साकिन गोविंद नगर सिरगिट्टी.
(8) अंकुश यादव पिता सुरेश यादव उम्र 18 वर्ष साकिन टिकरापारा.
(9) अभय चैहान पिता रंजीत चैहान उम्र 19 वर्ष साकिन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पंडाल.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *