बिलासपुर: तेलुगु उगादी हिंदू नववर्ष महोत्सव 9 अप्रैल को, तैयारियों को लेकर हुई समिति की बैठक

बिलासपुर:  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिलासपुर में तेलुगु उगादि हिंदू नववर्ष महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। तेलुगु नूतन वर्ष 2024 इस वर्ष 9 अप्रैल मंगलवार को मनाया जाएगा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान के सामने हैंडबॉल ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी व्ही रामा राव एवं वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद और आयोजन समिति के सचिव एस साईं भास्कर ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी तेलुगु नववर्ष उगादि पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह 11 बजे आयोजन समिति के अध्यक्ष, पूर्व पार्षद, भाजपा नेता एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी व्ही रामाराव द्वारा दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बाद यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें महिलाएं और बच्चे भाग लेंगे। महोत्सव में बालिकाओं के लिए मेहंदी एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए रंगोली, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। समाज के बालक एवं पुरुषों के लिए भी दोपहर 2 से 4 तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बच्चों के लिए भी विभिन्न खेलकूद आदि स्पर्धाओं का आयोजन इस अवसर पर किया जाएगा।

 

शाम को रंगारंग आयोजन

मंगलवार शाम 6:30 बजे आयोजित मुख्य समारोह में समाज के बालक बालिकाओं और युवाओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान तेलुगु समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। ऐसे छात्र-छात्राएं अतिथियों द्वारा सम्मानित होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, कला, संगीत और खेल के क्षेत्र में विशिष्ट योग्यता अर्जित की है। इसी दौरान हर वर्ष की भांति समाज के तीन वरिष्ठ बुजुर्ग दंपतियों को भी आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। रात्रि भोज के साथ आयोजन का समापन होगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक हुई, जिसमें उगादी उत्सव को और भी भव्य स्वरूप देने के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा हुआ। इस बैठक में आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव, सचिव एस सांई भास्कर के अलावा सी नवीन कुमार, बी शंकरराव, एल श्रीनिवास, ई अप्पा राव , टी गिरिधर , डी वासु, बी श्रीनिवास , मोंटी करण, सी श्रीनिवास , जी काशी राव, आर रविशंकर, मुरली सूरी, संदीप, रवि तेजा, प्रभाकर, एस श्रीनिवास, तुषार, डी श्रीनिवास वासु, टी दिवाकर, चंटी, ए रवि, बी सांई, पी चंद्र बाबू, जी काशीराव, हरीश, डॉक्टर एम एस राजू , ई लक्ष्मण राव, जी लोकेश राव, के शंकरराव, यश समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

    बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

    Continue reading
    बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *