बिलासपुर: शराब पीकर ड्राइव बनी आखिरी सफर, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

बिलासपुर। मिनोचा कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चलाते समय अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तत्काल सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने पत्रकारों को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला शराब पीकर वाहन चलाने का सामने आया है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, क्योंकि यह आपकी और दूसरों की जिंदगी के लिए घातक साबित हो सकता है।

संदेश:
“क्या आप भी ऐसी गलती दोहराएंगे? देखिए, समझिए, बचिए और बचाइए… आपकी और आपके अपनों की जिंदगी अनमोल है।”

  • Related Posts

    बिलासपुर: जुए की रेड में पकड़े गए मुन्ना गोयल पर कोयला चोरी नेटवर्क से जुड़े होने की चर्चाएं

    गतोरी के लग्ज़री फार्महाउस में जुए का बड़ा फड़ बेनकाब CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा की संयुक्त रेड, फार्म मालिक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, 40 लाख का माल जब्त बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म मालिक समेत 8 जुआरियों को धर दबोचा। सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से…

    Continue reading
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पर राष्ट्रीय मंथन: बिलासपुर में हुआ गौरव ग्रंथ का भव्य विमोचन, विद्वानों ने कहा— अब समय है राष्ट्रीय विमर्श को शिक्षा नीति से जोड़ने का

    बिलासपुर। साहित्य, राष्ट्रचेतना और हिंदी की समृद्ध परंपरा को समर्पित एक ऐतिहासिक आयोजन में बिलासपुर का साहित्यिक वातावरण उस समय गौरव और वैचारिक ऊर्जा से भर उठा, जब प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) एवं गहोई वैश्य समाज, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पर आधारित “गौरव ग्रंथ” का भव्य विमोचन एवं राष्ट्रीय विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्र भूषण वाजपेयी, अध्यक्षता कर रहे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *