बिलासपुर: AVM न्यू सैनिक स्कूल में हुआ साइबर पाठशाला का आयोजन

साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन 

बिलासपुर: आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल रामतला बिलासपुर में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत साइबर की पाठशाला का आयोजन 12 जुलाई को किया गया l जिसमें पुलिस विभाग से मुख्य अतिथि के रूप में कोनी थाना टीआई नवीन कुमार देवांगन,  दुर्गेश यादव उपस्थित रहे।

साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता से संबंधित इस वर्कशॉप में एवीएम के चेयरमैन डॉ . अजय श्रीवास्तव , डायरेक्टर एस .के .जनास्वामी ,प्रिंसिपल  आर मधुलिका उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जागृति खर्डेनवीस एवं श्रीमती अपूर्वा तिवारी के द्वारा किया गया।
अतिथि का स्वागत करने के पश्चात् वर्कशॉप की शुरुआत हुई, जिसमें नवीन देवांगन द्वारा साइबर में हो रहे अपराधों की जानकारी बच्चों के साथ साझा की गई। साइबर की दुनिया और उससे जुड़े अपराधों के बारे में बताते हुए टी .आई. ने इंटरनेट, स्मार्ट फोन और उसके फंक्शन , एप के माध्यम से होने वाली क्राइम तथा मिस्ड कॉल और ओ टी पी के माध्यम से होने वाले फ्रॉड के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने बच्चों को मोबाइल के प्रति सजग रहने और साइबर क्राइम से बचने के उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सवाल जवाब के माध्यम से साइबर क्राइम के संबंध में जानकारियां प्राप्त की। बच्चों को आए दिन होने वाले अपराधों के प्रति सचेत करते हुए कई रियल लाइफ उदाहरण देकर समझाया कि कैसे कई पढ़े लिखे लोगों के साथ ऐसे फ्रॉड हो चुके हैं, इसलिए सभी बच्चे इन्टरनेट का उपयोग बहुत सतरकता के साथ करे तथा ऑनलाइन भुगतान किसी बड़े के साथ ही करे।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ .अजय श्रीवास्तव ने पुलिस विभाग को साइबर पाठशाला लगाने के लिए स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों के द्वारा साइबर क्राइम को कम करने में सहयोग करने का संकल्प लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *