बिलासपुर: AVM न्यू सैनिक स्कूल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, चिकित्सकों द्वारा किया गया छात्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण

बिलासपुर:  स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है तथा स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क से ही स्वस्थ जीवन का निर्माण होता है। इस उक्ति को जीवन का मूलमंत्र मानकर आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के कैम्पस में सोमवार, आठ जुलाई को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. चंद्रभूषण देवांगन ( बाल रोग विशेषज्ञ ), डॉ . बी .पी . चंद्रा ( बाल रोग विशेषज्ञ ) तथा डेंटिस्ट डॉ. रागिनी देवांगन की अगुवाई में यह स्वास्थ्य शिविर सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ। 

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण करना था बल्कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी था। डॉक्टर्स की टीम ने सभी बच्चों का चेकअप किया और उन्हें पोषक तत्वों से युक्त संतुलित आहार लेने, फास्ट फ़ूड का सेवन न करने, खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ धोने तथा साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने जैसी अच्छी आदतों को अपनी दैनिक जीवन शैली में लाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ . अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एस के जनास्वामी, प्रिंसिपल जी . आर. मधूलिका ने भी बच्चों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित बातें बताते हुए उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के महत्व तथा उसके लाभ के बारे में जागरूक किया तथा चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *