बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट की खबर का असर, बाबू सीएस नौरके निलंबित, देखिए आदेश

बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट की खबर का असर आज दिखा।चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में सीएस नोरके, सहायक ग्रेड-2, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आवेदक संतोष कुमार साहू, सहायक शिक्षक, शा.प्रा.शा. खपरी ने लिखित शिकायत दी थी कि भुगतान के लिए लिपिक नोरके द्वारा पैसों की मांग की गई। इस संबंध में कार्यालय से 13 अगस्त 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिस पर नोरके ने 20 अगस्त को अपना जवाब प्रस्तुत किया।

विभागीय परीक्षण में नोरके का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इस बीच, नोरके द्वारा पैसों के लेन-देन की बातचीत का आडियो न्यूज़ हब इनसाइट के पास आया था जिसे न्यूज़ के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया था.

सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नोरके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचपेढ़ी, विकासखंड मस्तूरी रहेगा। साथ ही, नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

 

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *