तखतपुर नगर पालिका चुनाव: युवा चेहरा सोनाली राजपूत अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल
तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर के अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे युवाओं और महिलाओं में भी राजनीति में कदम रखने की रुचि बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह ठाकुर की नातिन और युवा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला प्रभारी दिनेश राजपूत की सुपुत्री सोनाली राजपूत इस चुनाव में युवा चेहरा बनकर उभर रही…

















