बिलासपुर: महाशिवरात्रि पर लिंगराज मंदिर में गूंजा बिलासपुर का नाम: बाल कलाकार तनिष्क वर्मा ने बिखेरा भक्ति का जादू

बिलासपुर/भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ, जब सुप्रसिद्ध बाल कलाकार और छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित तनिष्क वर्मा ने विश्व प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित भजन संध्या में अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु भुवनेश्वर पहुंचे थे। ऐसे भव्य आयोजन में मात्र 10–11 वर्ष की आयु में तनिष्क ने अपनी मधुर आवाज़ से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

तनिष्क इससे पूर्व महाकुंभ मेला में भी अपनी प्रस्तुति देकर वाहवाही लूट चुके हैं। अब लिंगराज मंदिर में प्रस्तुति देकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज करा ली है।

इस विशेष अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने तनिष्क को सम्मानित किया। यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

लिंगराज मंदिर के सचिव सनत मिश्रा ने तनिष्क के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसी साधना और समर्पण दुर्लभ है।

वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी तनिष्क को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

छोटे से कद में बड़ी प्रतिभा समेटे तनिष्क वर्मा आज छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनते जा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

 

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *