बिलासपुर : तोरवा छठ घाट बनेगा आस्था का केंद्र — 60 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, कलेक्टर-एसएसपी ने ली समीक्षा बैठक
बिलासपुर। दीपावली के बाद अब बिलासपुर में आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर का प्रसिद्ध तोरवा छठ घाट, जो पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 25 वर्षों से आयोजन का मुख्य केंद्र रहा है, इस बार फिर श्रद्धालुओं से भरेगा। समिति का दावा है कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट है। इस वर्ष 27 और 28 अक्टूबर को व्रती श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे।…
















