बिलासपुर: सिम्स में 10 किलो से अधिक का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया, मरीज की हालत में सुधार

बिलासपुर: कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और शारीरिक कष्टों से जूझ रही थीं, को गंभीर स्थिति में छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया। मरीज को बीते 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और वे भोजन करने तथा मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थ थीं।

जांच की ज़िम्मेदारी डॉक्टर नेहा सिंह ने संभाली। मरीज की स्थिति गंभीर पाई गई, जिसके बाद रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच कराई गई। सोनोग्राफी में पेट में एक विशाल ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। इस जानकारी को डॉ. संगीता रमन जोगी को सौंपा गया, जिन्होंने तत्काल मेडिकल सुपरिंटेंडेंट लखन सिंह और अधिष्ठाता रामनेश मूर्ति से चर्चा कर जीवन रक्षक ऑपरेशन की अनुमति प्राप्त की।

तत्परता दिखाते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई, जिसमें संगीता रमन जोगी, दीपिका सिंह, रचना जैन, अंजू गढ़वाल और निश्चेतना विभाग से मधुमिता मूर्ति, श्वेता, प्राची, आकांक्षा तथा नर्सिंग स्टाफ से ब्रदर अश्विनी शामिल रहे।

टीम द्वारा की गई जटिल शल्य क्रिया में मरीज के पेट से 10.660 किलोग्राम वजनी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया। ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा और फिलहाल मरीज की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।

सिम्स प्रबंधन ने समर्पित चिकित्सकों की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

  • Related Posts

    जब कलेक्टर, संभागायुक्त और निगम आयुक्त के बंगले ही डूब गए… तो समझिए बिलासपुर का विकास नहीं, पूरा सिस्टम पानी में है

    बिलासपुर की बारिश ने विकास के दावों की पोल खोल दी बारिश ने खोल दी विकास की पोल: कलेक्टर, संभागायुक्त और निगम आयुक्त के बंगले तक जलमग्न  बिलासपुर की बरसात का सबसे बड़ा ‘रिपोर्ट कार्ड’: कलेक्टर, संभागायुक्त और निगम आयुक्त के बंगले तक नहीं बचे जहां कलेक्टर, संभागायुक्त और निगम आयुक्त के बंगले भी जलमग्न हों, वहां विकास के दावों पर यकीन कैसे करें? बारिश ने नहीं, भ्रष्ट व्यवस्था ने डुबोया बिलासपुर… सबूत बने कलेक्टर और कमिश्नर के बंगले!  बिलासपुर डूबा, वीआईपी बंगले भी डूबे… अब…

    Continue reading
    स्याही से सलाम-ए-वतन… 18 जुलाई को होगा देशभक्ति के शब्दों का महाकुंभ, ‘वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना’ का भव्य विमोचन

    बिलासपुर। देशभक्ति की भावना को शब्दों में पिरोने वाली साझा काव्य कृति “वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना” का भव्य विमोचन 18 जुलाई को बिलासपुर में होने जा रहा है। एबीकेएमएस फाउंडेशन के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस साहित्यिक आयोजन में साहित्य, शिक्षा, न्याय और समाजसेवा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र कुमार सारस्वत, कुलपति, पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय होंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *