व्यापम परीक्षाओं के लिए नए सख्त दिशा-निर्देश: दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, आधी बांह के कपड़े, चप्पल और बिना आभूषण ही मिलेगा प्रवेश

बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज आयोजित साप्ताहिक टीएल (टाइम लिमिट) बैठक में राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त लहजे में चेताया। उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड, एग्रीस्टेक पोर्टल, और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एक स्पष्ट कार्य योजना बनाकर गांव-गांव में शिविर आयोजित किए जाएं ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। समीक्षा के दौरान सामने आया कि लगभग 5 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं, जबकि PM किसान योजना के 1.25 लाख पात्र किसानों में से 19 हजार किसान अब भी लाभ से वंचित हैं।

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की धीमी प्रगति अस्वीकार्य है, केवल 2000 आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन बनाना नाकाफी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लीड रोल में आकर अन्य विभागों के सहयोग से प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।

साथ ही, आवारा मवेशियों को गरीब और बैगा आदिवासी परिवारों को निःशुल्क वितरण करने की बात कही गई। पशु चिकित्सा विभाग को इसके लिए ठोस कार्य-योजना बनाने के निर्देश मिले। उन्होंने मोपका गोठान में रखे गए पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण कराने को भी कहा।

बैठक में कलेक्टर ने बिजली खंभों पर अवैध विज्ञापन बोर्ड लगाने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, व्यापम परीक्षाओं को लेकर नए दिशा-निर्देश साझा किए, जिसमें परीक्षार्थियों की सघन जांच, परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना, आधी बांह के कपड़े पहनना, सिर्फ चप्पल की अनुमति और कान में आभूषण नहीं पहनने जैसे कड़े नियम शामिल हैं।

इसके साथ ही, कलेक्टर ने जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि खाताधारी की मृत्यु की सूचना बैंक को 30 दिन के भीतर दी जाए, ताकि 2 लाख रुपये की बीमा राशि सुनिश्चित हो सके।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा, PM पोर्टल, जनदर्शन और हाईकोर्ट प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कथक के कलाधिराज पं. रामलाल बरेठ का राष्ट्रीय अभिनंदन, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ कथक घराने के लिए यह ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ प्रदान किए जाने की घोषणा के बाद बिलासपुर में उल्लास और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया। इसी क्रम में अज्ञेय नगर स्थित प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) के कार्यालय में पंडित रामलाल बरेठ का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह में साहित्य, कला,…

    Continue reading
    बिलासपुर: रायगढ़ घराने की तपस्या को मिला राष्ट्र का सर्वोच्च नमन, राष्ट्रपति के हाथों ‘अकादमी रत्न’ से अलंकृत होंगे पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ

    बिलासपुर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह, राष्ट्रपति द्वारा प्रदान की जाएगी प्रतिष्ठित फेलोशिप बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और रायगढ़ कथक घराने की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलने जा रहा है। रायगढ़ घराने के एकमात्र जीवित दरबारी नर्तक, पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप “अकादमी रत्न” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वयं भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *