बिलासपुर: प्रेस क्लब के सदस्य एवं अधिमान्य पत्रकार दिलीप अग्रवाल को ‘जाली पत्रकार’ कहने वाले ऋषि उपाध्याय के खिलाफ प्रदेश के सबसे बड़े संगठन, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रेस क्लब के सदस्य एवं अधिमान्य पत्रकार दिलीप अग्रवाल को “जाली पत्रकार” कहने वाले ऋषि उपाध्याय के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इस टिप्पणी को पत्रकार समाज का अपमान बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

महासंघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बिना प्रमाण के किसी अधिमान्य पत्रकार की छवि को धूमिल करना न सिर्फ व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के सम्मान पर चोट है। यह कार्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के विरुद्ध एक दुर्भावनापूर्ण हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर SP रजनेश सिंह ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार निष्पक्ष जांच की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे पत्रकारों में प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, महासचिव पंकज खंडेलवाल, प्रदेश सचिव मो. इसराइल, सुधीर तिवारी, जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, अजय द्विवेदी, रफीक, सुरज पुरेना, प्रभात, भारतेंदु, एल्विन प्रधान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।

  • Related Posts

    कथक के कलाधिराज पं. रामलाल बरेठ का राष्ट्रीय अभिनंदन, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रायगढ़ कथक घराने के लिए यह ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ प्रदान किए जाने की घोषणा के बाद बिलासपुर में उल्लास और गर्व का वातावरण निर्मित हो गया। इसी क्रम में अज्ञेय नगर स्थित प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी (राष्ट्रीय समिति) के कार्यालय में पंडित रामलाल बरेठ का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। समारोह में साहित्य, कला,…

    Continue reading
    बिलासपुर: रायगढ़ घराने की तपस्या को मिला राष्ट्र का सर्वोच्च नमन, राष्ट्रपति के हाथों ‘अकादमी रत्न’ से अलंकृत होंगे पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ

    बिलासपुर प्रेस क्लब में सम्मान समारोह, राष्ट्रपति द्वारा प्रदान की जाएगी प्रतिष्ठित फेलोशिप बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और रायगढ़ कथक घराने की गौरवशाली परंपरा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलने जा रहा है। रायगढ़ घराने के एकमात्र जीवित दरबारी नर्तक, पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ कथकाचार्य पंडित रामलाल बरेठ को संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप “अकादमी रत्न” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान स्वयं भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह केवल एक कलाकार का सम्मान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *