राजनांदगांव: आज से शुरु होगा राजनांदगांव हॉकी लीग, 4 जिलों की टीम भाग लेगी, 2 सौ खिलाड़ी जुटेंगे

 बालक-बालिका वर्ग के लिए रूद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता     राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में ग्रास रूट हॉकी को मजबूत करने का जिम्‍मा रूद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी ने साझा किया है। हॉकी की नर्सरी के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा 18 से 23 दिसम्बर 2023 तक बालक एवं बालिका वर्ग की राजनांदगांव हॉकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अंतर्राष्‍ट्रीय…

Continue reading
CG: रमन सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या कहा

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का त्याग पत्र देकर सोशल मीडिया में लिखा कि आज जब @BJP4CGState ने मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है तब 5 वर्षों तक@BJP4India के उपाध्यक्ष पद पर सेवा करने के उपरांत आज मैंने इस पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया है। मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं संगठन के सभी शीर्ष नेताओं का आभारी रहूँगा।   https://x.com/drramansingh/status/1736400991963304209?s=20…

Continue reading
रायपुर :विष्णुदेव साय ने नक्सल घटनाओं पर मुख्य सचिव, डीजीपी को बुलाकर ली आकस्मिक बैठक, नक्सलियों से सख्ती से निपटने दिये निर्देश

सरकार बदलने से नक्सली बौखलाहट में, जल्द ही नक्सल समस्या पूरी तरह होगी खत्म: मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के दिये निर्देश रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले में नक्सल घटना की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवान सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की है, साथ ही शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। उन्होंने कहा…

Continue reading
बिलासपुर: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 में शामिल होंगे मुख्य मंत्री

सीएम विष्णुदेव साय करेंगे कुलपति प्रो.आलोक कुमार चक्रवाल की सम्पादित पुस्तक का विमोचन बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं कुल उत्सव 2023 का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्य मंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुख्य मंत्री  विष्णु देव साय पहली बार किसी सार्वजनिक…

Continue reading
बिलासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में 4 बजकर 51 मिनट में पहुंचे अरुण साव

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जहाँ पत्रकारों को पानी तक नसीब नहीं हुआ, वहीं, IAS एवँ IPS अधिकारी चाय की चुस्की लेते नजर आए बिलासपुर: केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्रहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य शहर के मुंगेली नाका स्थित मैदान में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक’ विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में जिला एवँ पुलिस प्रशासन के अधिकारी तय समय पर पहुंच गए थे. वहां उपस्थिति सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Continue reading
बीजापुर ब्रेकिंग: मुठभेड़ के बाद पुलिस जवानों ने किया माओवादियों का कैम्प ध्वस्त

बीजापुर: पुलिस-नक्सली मुठभेड़. मुठभेड़ के बाद जवानों ने किया माओवादियों का कैम्प ध्वस्त. नक्सली कमांडर व गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमाण्डर दुला कारम की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन के लिए निकले थे जवान. डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 के जवानों के साथ आज सुबह पेददा कोरमा के जंगलों में हुई मुठभेड़. कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद.

Continue reading
कजाकिस्तान 16 दिसंबर को स्वतंत्रता दिवस मनाएगा

“पिछले वर्ष भर में, सुधार लागू किए गए थे। और इस वर्ष, उनका औपचारिकीकरण चल रहा है, जो स्वरूप में बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। संविधान में महत्वपूर्ण और मूलभूत परिवर्तन किये गये। संवैधानिक न्यायालय को बहाल किया गया, स्थानीय स्वशासन को मजबूत किया गया, और हमारे चुनावी कानून में बदलाव हुए, जिसमें बहुसंख्यक सांसदों की संस्था की बहाली भी शामिल थी। इसी समय, क्षेत्रीय महत्व के जिलों और शहरों के महापौरों के चुनाव शुरू किए गए। इसके अलावा, इस साल के मजिलिस चुनाव के दौरान,…

Continue reading
रायपुर: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई केबिनेट की द्वितीय बैठक

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।

Continue reading
बिलासपुर: समितियों में धान खरीदी लिमिट बढ़ाने की मांग किसान नेता धीरेन्द्र दुबे ने की

बिलासपुर: चुनाव परिणाम और सरकार बनने की प्रतीक्षा में किसान धान रोककर रखे थे, अब सरकार बदल गयी और किसान को भी भाजपा सरकार के घोषणा पत्र 21 क्विंटल और 3100 रुपये की घोषणा पहली केबिनेट आज पूरी हो गयी, लेकिन इसमें भी अभी कुछ व्यवहारिक दिक्कत सामने है जिसे शीघ्रता से पूरी करने हेतु जिले के किसान नेता धीरेंद्र दुबे ने इस पर पहल की.  धीरेंद्र दुबे ने कहा कि पूर्व के सरकार में धान खरीदी 15 क्विंटल  से होती थी जिसके अनुसार अभी भी…

Continue reading