राजनांदगांव हॉकी प्रीमियर लीग : सेफा में रायपुर ने जमाई धाक, दीवानपार भी फायनल में
रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दर्शकों को भी किया गया पुरस्कृत राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही राजनांदगांव हॉकी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता अपनी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। आज इस प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला खेला जाएगा। बालिका और बालक वर्ग की चार टीमें यहां खिताब के लिए भिड़ेंगी। शुक्रवार को स्पर्धा में तीन मुकाबले खेले गए। इन रोमांचक मैच में बालिका वर्ग से बसंतपुर ने जीत दर्ज की। वहीं, सेमी फाईनल मुकाबलों में बालक वर्ग की रायपुर और दीवानपारा टीम ने…









