रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी मंत्रालय भवन में केबिनेट की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
बिलासपुर: चुनाव परिणाम और सरकार बनने की प्रतीक्षा में किसान धान रोककर रखे थे, अब सरकार बदल गयी और किसान को भी भाजपा सरकार के घोषणा पत्र 21 क्विंटल और 3100 रुपये की घोषणा पहली केबिनेट आज पूरी हो गयी, लेकिन इसमें भी अभी कुछ व्यवहारिक दिक्कत सामने है जिसे शीघ्रता से पूरी करने हेतु जिले के किसान नेता धीरेंद्र दुबे ने इस पर पहल की. धीरेंद्र दुबे ने कहा कि पूर्व के सरकार में धान खरीदी 15 क्विंटल से होती थी जिसके अनुसार अभी भी…
मिली जानकारी के अनुसार,जिला नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर के अमदाई खदान में करीब 11 बजे नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट करने के बाद फायरिंग कर हमला किया.जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग किया गया. नक्सलियों के हमला में CAF के 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार शाहिद हो गए. एक जवान आरक्षक विनय कुमार को मामूली चोट आई है. जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया है. आस-पास क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा सर्च की कार्रवाई जारी है .
बिलासपुर: जय वन्दे मातरम् संगठन की बैठक आज तेलीपारा स्थित कार्यालय मे रखी गईं जिसमें सर्वसम्मति से 22 जनवरी क़ो अयोध्या मे भव्य प्रभु श्रीराम जी के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस ऐतिहासिक दिन क़ो और भी भव्य बनाने के लिये जय वन्दे मातरम् संगठन एक दिन पूर्व 21 जनवरी क़ो भव्य शोभायात्रा का आयोजन करने जा रहा है. जय वन्दे मातरम् संघठन के जिला अध्यक्ष राजू सलूजा ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन के पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन…
बिलासपुर: नवनिर्वाचित शहर विधायक अमर अग्रवाल का उद्योगपतियों ने आज उनके निवास स्थान पर जाकर भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद गर्ग, सुनील मरदा, विनोद अग्रवाल, जितेंद्र गांधी, अनिल अग्रवाल, सतीश शाह, शिव कुमार अग्रवाल, राम सुखीजा, पुरान सिदारा, विकास केजरीवाल, चंदन अग्रवाल, प्रकाश त्रिवेदी, रूनित मरदा, हनुमान अग्रवाल, शंकर मनचंदा एवं सुभाष अग्रवाल आदि उपस्थित थे. उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए अमर अग्रवाल ने कहा…
रायपुर: राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह.कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़: विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने का ऐलान कर दिया है। पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। लेकिन जीत के बाद एक हफ्ते तक रायपुर से दिल्ली तक सीएम के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला। अब पार्टी ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है। सत्तारूढ़ भाजपा के निर्वाचित 54 विधायकों की आज रायपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद यह…
रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के संरक्षक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और अकादमी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में 9 दिसंबर को एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में न्यायिक अधिकारियों के बीच तनाव की चुनौतियों का समाधान करने और स्वयं के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए मूल्यवान उपायो के संबध में चर्चा की गई। तनाव प्रबंधन की इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को उनके…
बिलासपुर: सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व संभावित दुर्घटनाओं एवं शहर यातायात व्यवस्था प्रबंध के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इस संबंध में (यातायात) डीएसपी संजय साहू ने बताया कि हुंडई चौक, राजेंद्र नगर चौक, प्रताप चौक, कोनी आईटीआई चौक, वैष्णवी विहार रोड, गुंबर पेट्रोल पंप चेकिंग पॉइंट लगाया गया था. चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से ब्रिथ एनालाइजर मशीन के साथ नशे में वाहन चलाने वालो,बिना नंबर तीन सवारी, गलत तरीके से लिखो नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, कर्कश ध्वनि…