छत्तीसगढ़: विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़: विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने का ऐलान कर दिया है।

पूरा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया। लेकिन जीत के बाद एक हफ्ते तक रायपुर से दिल्ली तक सीएम के चेहरे को लेकर मंथन का दौर चला। अब पार्टी ने इस रेस में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगा दी है।

सत्तारूढ़ भाजपा के निर्वाचित 54 विधायकों की आज रायपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद यह निर्णय सामने आया। निर्णय को अंतिम रूप दिए जाने के समय तीन पर्यवेक्षक और तीन प्रभारी उपस्थित थे। जाने-माने आदिवासी नेता और हाल ही में कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए साई केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वह कुछ समय के लिए राज्य भाजपा प्रमुख भी रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी को 54 सीटें मिलीं

नये मुख्यमंत्री के बारे में

विष्णु देव साय कुनकुरी के कांसाबेल के बगिया गांव के रहने वाले किसान हैं। इस तथ्य के बीच कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी राज्य है, विष्णु देव साय इसी समुदाय से आते हैं और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं।

पूरा नाम: विष्णुदेव साय
जन्म तिथि: 21 फरवरी 1964
उम्र: 59
जन्म स्थान: बगिया, जिला: जशपुर (छत्तीसगढ़)
शिक्षा: 10 वीं पास
(लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जिला: जशपुर)
व्यवसाय: कृषि
रुचि: बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना।
पिता का नाम: राम प्रसाद साय
माता का नाम: जशमनी देवी
वैवाहिक स्थिति: विवाहित
जीवनसाथी का नाम: कौशल्या देवी
पुत्र: एक
पुत्री: दो

राजनीतिक जीवन

1989: पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल
1990: सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध)
1990-1998: सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा
1999: 13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र
2006: प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, छत्तीसगढ़
2009: 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र
2014: 16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़
27 मई 2014 से 2019: केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय
2 दिसंबर 2022: विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा
8 जुलाई 2023: राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भाजपा

 

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    शिक्षा विभाग में अब ऑफलाइन छुट्टी का खेल खत्म: सिर्फ HRMIS पोर्टल से ही स्वीकार होंगे अवकाश आवेदन, DPI का कड़ा निर्देश

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में कागजी प्रक्रियाओं और मनमानी पर लगाम कसने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग के तमाम निर्देशों के बावजूद मैदानी स्तर पर ऑफलाइन अवकाश (छुट्टी) के आवेदन लेने और उन पर कार्रवाई जारी रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संचालनालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अब कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल ही बनेगा जरिया लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश में कहा…

    Continue reading
    पचमढ़ी के नर्मदोत्सव में गूंजी कथक की थाप, वैष्णव गुरु-शिष्य परंपरा ने मोहा मन

    राष्ट्रीय कथक महोत्सव में यामी वैष्णव को ‘नृत्य प्रवाहिनी’ और अदिति सुल्तानिया को ‘कला प्रतिभा राष्ट्रीय उत्कृष्ट सम्मान’, प्रीति वैष्णव को ‘गुरु श्रेष्ठ सम्मान’ सारंगढ़/रायगढ़। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नर्मदोत्सव एवं कथक नृत्य कला महोत्सव-2026 में भारतीय शास्त्रीय कथक की समृद्ध गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत और अविस्मरणीय प्रदर्शन देखने को मिला। सांस्कृतिक ऑडिटोरियम में तबले की थाप, घुंघरुओं की झंकार और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद संगीतप्रेमियों और कला-रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *