बिलासपुर: विधायक सुशांत शुक्ला के क्षेत्र की निवासी पूनम पांडे के घर पर कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर ने चलवाया बुलडोजर

बिलासपुर: पूनम पांडे ने अतिरिक्त तसीलदार गरिमा ठाकुर पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- मैडम ने नियमविरुद्ध तोड़ा मेरा घर… SDM मनीष साहू ने ठीक से नहीं सुनी मेरी बात… कलेक्टर अवनीश शरण ने रुडली व्यवहार करते हुए अपने कक्ष से बाहर जाने को कहा…

अतिरिक्त तसीलदार गरिमा ठाकुर के नोटिस में खामियाँ

अतिरिक्त तसीलदार गरिमा ठाकुर के नोटिस में ओवरराइटिंग

 अतिरिक्त तसीलदार गरिमा ठाकुर के नोटिस में दर्ज नहीं  है प्रकरण क्रमांक

 अतिरिक्त तसीलदार गरिमा ठाकुर के द्वारा पूनम पांडे को दिया गया नोटिस चर्चा में

अतिरिक्त तसीलदार गरिमा ठाकुर के इस नोटिस पर जमकर हो रही जमकर चर्चा, विशेषज्ञों ने इसे मनमानी कहा

 

Table of Contents

बिलासपुर: बिरकोना में 15 अप्रैल को अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर के निगरानी में  23 लोगों के मकान पर बुलडोजर चला.  मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार गरिमा ठाकुर, जोन कमिश्नर, राजस्व अमला और पुलिस बल की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से निर्माण को ध्वस्त किया। प्रशासन ने इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, साथ ही 9 अप्रैल को बेदखली आदेश जारी करते हुए उन्हें स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम मौका दिया गया था। तय समयसीमा में कब्जा नहीं हटाने के चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाई और मंगलवार को कार्रवाई की।

इस कार्रवाई से प्रभावित हुई पूनम पांडे ने इसे गलत ठहराते हुए न्यूज़ हब इनसाइट को बताया कि मेरी जमीन शासकीय भूमि नहीं है. मेरा प्रकरण विधिवत राजस्व न्यायालय में चल रहा है. बावजूद इसके मुझे पर्याप्त समय दिए बिना ही आनन फानन में कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि राजस्व अधिकारी गरिमा ठाकुर के न्यायालय  का कारण बताओ नोटिस मुझे 7 अप्रैल की रात 7:30 बजे कोटवार कृष्ण कुमार से प्राप्त हुआ और उसका जवाब नियम के तहत संबंधित के न्यायालय में मेरे द्वारा राजस्व अधिकारी गरिमा ठाकुर के कहने पर बाबु मनोज के पास जमा कराया गया. इस पर गरिमा ठाकुर ने कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया. 

पूनम ने बताया कि जब मैंने बाबू से कारण बताओ नोटिस के जवाब में जो जवाब जमा कराया उसकी पावती मांगी तो उन्होंने नहीं दी. उसके बाद मेरे घर को तोड़ने राजस्व की टीम 15 अप्रैल को पहुंच गई. जब मैंने गरिमा ठाकुर से नियम के तहत बात की तो उन्होंने कहा मुझे नियम कानून मत बताओ. इसे हताश होकर जब मैं SDM मनीष साहू और कलेक्टर से मिली तो मुझे कोई ठोस जवाब नहीं मिला. जैसे ही मैं वापस मौके पर पहुंची तब तक मेरा घर तोड़ दिया गया था. 

जब हमने गरिमा ठाकुर से फोन में बात की तो उन्होंने इस कार्रवाई को सही बताया.

कारण बताओ नोटिस में खमियां नजर आई 

गरिमा ठाकुर के न्यायालय से पूनम को जारी नोटिस में राजस्व प्रकरण क्रंमाक दर्ज नहीं है और ओवरराइटिंग भी है. यहाँ सवाल यह भी उठता है कि कोटवार नोटिस पूनम पांडे को 7 अप्रैल की रात को क्यों दिया?  

इन लोगों पर की गई कार्रवाई 

विकास पिता रामभजन, श्याम बाई पति जनक गोड, पूनम पांडेय पति आशुतोष, प्रमीला यादव पति विनोद, पोस्टमेन पिता रामचरण साहू, महगुराम, नरेंद्र, अरुण बघेल, रामायण गोड, अशोक गोड, कुमारी गोड, ईश्वरी गोड, दुर्गेश साहू, गोपी गोस्वामी, हजारीलाल सूर्यवंशी, राजकुमार शुक्ला, फागूराम, बरातू मानू, जनऊ, बनऊ, धनऊ, अर्जुन, दिलीप एवं सुंदर पिता समेलाल।

 कारण बताओ नोटिस

पूनम का जवाब 

कलेक्टर के नाम पूनम का पत्र 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: मोहम्मद अजीज के अमर गीतों की शाम में रेवती यादव होंगी खास मेहमान

    लखीराम ऑडिटोरियम में दिग्गजों के सुरों के बीच 8 साल की बाल प्रतिभा मयंशी खण्डेलवाल की प्रस्तुति बनेगी शाम का खास आकर्षण मोहम्मद अजीज की आवाज फिर होगी जिंदा, 9 अगस्त को लखीराम में सजेगी सुरों की यादगार महफिल ‘वॉइस ऑफ मोहम्मद अजीज’ बिजय अजीज बिखेरेंगे सदाबहार नगमों का जादू, बिलासपुर में गूंजेंगे बॉलीवुड के अमर गीत बिलासपुर। कुछ आवाजें वक्त के साथ खामोश हो जाती हैं, लेकिन उनके गीत कभी नहीं मरते। ऐसी ही अमर आवाज के मालिक रहे मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय मोहम्मद अजीज…

    Continue reading
    बिलासपुर: सावन के रंग में सजी इनरव्हील की महफिल, ‘सावन क्वीन’ के ताज के साथ सेवा का संकल्प भी

    मोना पाठक बनीं सावन क्वीन, अनुभूति मरिहास और पुष्प रेखा रात्रि रहीं क्रमशः दूसरे-तीसरे स्थान पर; एक वर्ष तक डायलिसिस मरीज की मदद का क्लब ने लिया संकल्प बिलासपुर। सावन की हरियाली, सोलह श्रृंगार की खूबसूरती, कजरी की मिठास और दोस्ती की आत्मीयता—इन सबका अनूठा संगम उस समय देखने को मिला, जब इनरव्हील क्लब बिलासपुर ने सावन उत्सव और अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस को उत्साह एवं गरिमामय अंदाज में मनाया। कार्यक्रम में जहां महिला सदस्यों ने अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत के रंग बिखेरे, वहीं उत्सव को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *