देहरादून में गूंजेगी बिलासपुर के 11 वर्षीय तनिष्क की भजन-स्वर लहरी

राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष प्रस्तुति का न्योता, 11 अक्टूबर को दिव्य ज्योति जागरण संस्थान में भी देंगे भजन

बिलासपुर। उम्र महज 11 साल, लेकिन आवाज ऐसी कि बड़े-बड़े मंच भी तालियों से गूंज उठें। बिलासपुर के बाल भजन गायक तनिष्क वर्मा अब देहरादून में अपनी सुर साधना का जलवा बिखेरेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से सम्मानित हो चुके तनिष्क को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में विशेष प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।

10 अक्टूबर को देहरादून में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में तनिष्क भजन की विशेष प्रस्तुति देंगे। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा ने उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया है। इसके अगले दिन 11 अक्टूबर को देहरादून स्थित दिव्य ज्योति जागरण संस्थान में भी तनिष्क अपनी भजन-स्वर लहरी से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

महाकुंभ से लिंगराज मंदिर तक, बड़े मंचों पर छोड़ी छाप

तनिष्क की उपलब्धियों की फेहरिस्त उनकी उम्र से कहीं बड़ी है। महज 11 वर्ष की उम्र में वह देश के कई प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रयागराज महाकुंभ, भुवनेश्वर का विश्वप्रसिद्ध लिंगराज मंदिर, बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर और पुरी की ऐतिहासिक रथ यात्रा जैसे बड़े आयोजनों में उनकी प्रस्तुति हो चुकी है।

छोटी उम्र, बड़ी पहचान

भजन गायन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे तनिष्क ने अपनी प्रतिभा से न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, बल्कि बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम भी गौरवान्वित किया है। अलग-अलग प्रतिष्ठित मंचों से मिल रहे निमंत्रण इस बात का संकेत हैं कि उनकी आवाज अब स्थानीय मंचों की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ रही है।

देहरादून में होने वाली आगामी प्रस्तुति तनिष्क के लिए सिर्फ एक और कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिलासपुर की बाल प्रतिभा के राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने का एक और बड़ा पड़ाव होगी।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    पत्रकारिता का ‘शब्द-अस्त्र’ और साहित्य का महाकुंभ: वैदिक परंपरा के साथ धूमधाम से मना वरिष्ठ साहित्यकार केशव शुक्ल का जन्मदिवस

    बिलासपुर। जब शब्दों की धार अन्याय पर प्रहार करे और साहित्य का हर पन्ना समाज में शुभता बोने लगे, तो ऐसा जीवन स्वयं में एक मानक बन जाता है। न्याय, सत्य और साहित्य की इसी निरंतर साधना के संवाहक, बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार, उपन्यासकार एवं साहित्यकार केशव शुक्ल का जन्मदिवस भारतीय एवं वैदिक परंपरा के अनुसार अत्यंत गरिमापूर्ण और ओजस्वी माहौल में संपन्न हुआ। वेदमंत्रों की गूंज, दीपों की देदीप्यमान लौ और काव्य-रसधारा के बीच शहर के तमाम मूर्धन्य साहित्यकारों, पत्रकारों और गणमान्य जनों ने जुटकर…

    Continue reading
    बिलासपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर आय से अधिक संपत्ति का अभियोग पत्र

    बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में बिलासपुर ACB ने जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक संतोष कुमार राठौर के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, पीसी एक्ट बिलासपुर की अदालत में अभियोग पत्र पेश किया है। ACB की जांच में राठौर की आय ₹46.08 लाख और व्यय ₹62.28 लाख पाया गया, यानी आय की तुलना में ₹16.19 लाख अधिक खर्च सामने आया। ACB के अनुसार, 1 दिसंबर 2024 को संतोष राठौर के बिलासपुर स्थित निवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 57/2024 दर्ज कर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *