बिलासपुर ACB की बड़ी कार्रवाई: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर आय से अधिक संपत्ति का अभियोग पत्र

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में बिलासपुर ACB ने जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक संतोष कुमार राठौर के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, पीसी एक्ट बिलासपुर की अदालत में अभियोग पत्र पेश किया है। ACB की जांच में राठौर की आय ₹46.08 लाख और व्यय ₹62.28 लाख पाया गया, यानी आय की तुलना में ₹16.19 लाख अधिक खर्च सामने आया।

ACB के अनुसार, 1 दिसंबर 2024 को संतोष राठौर के बिलासपुर स्थित निवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 57/2024 दर्ज कर धारा 13(1)(बी) और 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की गई।

संतोष राठौर का नाम इससे पहले गांजा तस्करी से जुड़े NDPS मामले में भी सामने आया था। जीआरपी बिलासपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 117/2024 में धारा 20(बी), 29 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। ACB की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राठौर इस मामले में वर्तमान में बिलासपुर जेल में निरुद्ध है।

NDPS मामले में आपराधिक आचरण के आरोपों के चलते 19 नवंबर 2024 को उसे पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया था।

नोट: अभियोग पत्र पेश होना दोषसिद्धि नहीं है। मामले में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।

 

 

पंकज खण्डेलवाल

Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

Related Posts

सवालों से भागे श्याम बिहारी जायसवाल: सिम्स घोटाले और आयुष्मान भुगतान पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में ही छोड़ी पीसी

घंटे भर किया मोदी का गुणगान, स्वास्थ्य व्यवस्था और सिम्स घोटाले पर सवाल सुनते ही उड़े मंत्री श्याम बिहारी के होश; बीच में ही छोड़ी प्रेस वार्ता बिलासपुर, 5 अक्टूबर 2026। होटल ग्रैंड अम्बा में सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पत्रकार वार्ता हंगामे की भेंट चढ़ गई। करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का गुणगान करने के बाद जब मीडिया ने राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, सिम्स (CIMS) के बहुचर्चित मशीन घोटाले और आयुष्मान कार्ड को लेकर तीखे सवाल…

Continue reading
बेलतरा में सियासी घमासान: सरपंचों पर दबाव से लेकर ठेकेदार, सीमांकन और अवैध उत्खनन तक के आरोप; कांग्रेस ने जांच की मांग उठाई, अब सवाल—आरोपों के समर्थन में प्रमाण कितने?

विधानसभा चुनाव में बेलतरा से हारे विजय केशरवानी अब विधायक सुशांत शुक्ला के खिलाफ मैदान में, गंभीर आरोप; 13 को कलेक्टोरेट घेराव बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। कांग्रेस नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक पर राजनीतिक दबाव, पंचायत कार्यों में कथित हस्तक्षेप, पसंदीदा ठेकेदारों से काम कराने, पंचायत सचिवों के स्थानांतरण, विकास कार्यों में भेदभाव तथा रेत-मुरुम के कथित अवैध उत्खनन जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इन शिकायतों को लेकर 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *