क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड!

‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा!

आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!

 

बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। आरटीआई कानून के तहत तय 30 दिनों की समयसीमा बीत जाने के बावजूद आवेदक को चाही गई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।

अधिकारियों की बेरुखी से जनता में आक्रोश

सरकार एक तरफ आरटीआई को आम जनता का सबसे बड़ा हथियार बताती है, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी इसे ठेंगा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 30 दिन पूरा होने के बाद भी जवाब न देना न सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि यह मंशा पर भी सवाल खड़े करता है। जानकारी छिपाने की इस ‘अफसरशाही ढर्रे’ से आवेदक का समय पर काम नहीं हो पा रहा है, जिससे शासन और प्रशासन के प्रति आम जनता का आक्रोश भड़कना स्वाभाविक है।

क्या कुछ छिपाने की है कोशिश?

समय पर जानकारी न मिलने से यह आशंका भी बलवती हो रही है कि क्या विभाग के भीतर ऐसे दस्तावेज हैं जिन्हें उजागर होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है? जब सूचना का अधिकार अधिनियम खुद यह तय करता है कि 30 दिनों के भीतर जवाब मिलना आवेदक का कानूनी हक है, तब सहायक आयुक्त स्तर के जिम्मेदार अधिकारी का यह ढुलमुल रवैया बेहद चिंताजनक है।

अब देखना यह होगा कि इस मामले में उच्चाधिकारी संज्ञान लेकर कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर आरटीआई आवेदनों पर यूं ही धूल जमती रहेगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading
    बिलासपुर: कचरा सड़क पर नहीं, अपनी चौखट पर रोकिए! नुक्कड़ नाटक से SECL ने दिया स्वच्छता का सीधा संदेश

    सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप, स्कूली बच्चों की वॉकथॉन ने बढ़ाया स्वच्छता अभियान का रंग बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। स्वच्छता सिर्फ सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जिम्मेदारी है—इसी संदेश को जमीन पर उतारने के लिए साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने मंगलवार को अपने मुख्यालय परिसर में अनूठे अंदाज में स्वच्छता का संदेश दिया। ‘अपनी चौखट, अपना कचरा’ विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक ने लोगों का ध्यान खींचा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए बताया कि सड़क, गली या सार्वजनिक स्थान को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *