बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका

MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी

बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

महासंघ का कहना है कि MIC द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद भी कक्ष आवंटन का आदेश जारी नहीं किया जाना समझ से परे है। इस मामले में अब केवल देरी ही नहीं, बल्कि कक्ष आवंटन पर उठाई गई कथित आपत्ति की वैधता को लेकर भी सवाल सामने आ गए हैं।

‘आपत्ति पत्र ही विधिवत नहीं, फिर कक्ष आवंटन क्यों रोका?’

महासंघ के अनुसार प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से स्पष्ट रूप से चर्चा करते हुए कहा है कि कक्ष आवंटन नहीं किए जाने को लेकर जो आपत्ति पत्र सामने आया है, उसमें सचिव के हस्ताक्षर नहीं हैं और वह विधिवत रूप से प्रस्तुत नहीं किया गया है। ऐसे में उसकी वैधता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

महासंघ का कहना है कि यदि किसी पत्र या आपत्ति के आधार पर MIC से पारित प्रस्ताव की कार्यवाही रोका जाना MIC सदस्यों का अपमान  है।

मंत्री अरुण साव के सामने भी उठा मामला

मामले को लेकर महासंघ के पदाधिकारियों ने मंत्री अरुण साव से भी चर्चा की। महासंघ के अनुसार जब पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के कथित रवैये की जानकारी मंत्री को दी तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कक्ष आवंटन के लिए मना नहीं किया है और इस संबंध में बात करने की बात कही।

अब महासंघ का सवाल है कि जब शासन स्तर से कक्ष आवंटन को लेकर रोक लगाए जाने की बात नहीं कही गई है और MIC भी प्रस्ताव पारित कर चुका है, तो फिर निगम स्तर पर प्रक्रिया आखिर किस कारण से अटकी हुई है?

महासंघ ने उठाए सीधे सवाल

महासंघ ने निगम प्रशासन से स्पष्ट जवाब मांगा है—

24 जुलाई की MIC बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद फाइल किस स्तर पर लंबित है?

यदि पत्र में सचिव के हस्ताक्षर नहीं हैं तो उसे आधिकारिक आपत्ति के रूप में किस आधार पर स्वीकार किया गया?

MIC के निर्णय के बावजूद कक्ष आवंटन आदेश जारी करने में देरी क्यों हो रही है?

15 दिन की मोहलत, फिर होगा आंदोलन

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा और महासचिव पंकज खण्डेलवाल ने कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति विशेष की कृपा का नहीं, बल्कि MIC द्वारा पारित निर्णय के क्रियान्वयन का है। पत्रकार संगठन को कक्ष आवंटन के मामले में लगातार टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर कक्ष आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर आदेश जारी नहीं किया गया तो महासंघ निगम आयुक्त के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। आवश्यकता पड़ने पर मामले को मुख्यमंत्री और केंद्र शासन स्तर पर भी उठाया जाएगा।

महासंघ की मांग साफ है—MIC के निर्णय के अनुरूप कक्ष आवंटन की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: शांति नगर में मेसर्स MT कंस्ट्रक्शन की लापरवाही से नाली निर्माण!

    शांति नगर में नाली निर्माण या लापरवाही का खुला खेल? दो दिन से खुला गड्ढा, सड़क पर मिट्टी का अतिक्रमण और जिम्मेदार मौन! मेसर्स MT कंस्ट्रक्शन की लापरवाही से बिजली के खंभे पर मंडरा रहा खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा! देखिए तस्वीरें बिलासपुर। शहर के शांति नगर में MT कंस्ट्रक्शन द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य ने निर्माण व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके की स्थिति देखकर सवाल उठता है कि आखिर जनता की सुविधा के लिए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *