न्यूज़ हब इनसाइट की खबर का बड़ा असर: बिलासपुर DEO कार्यालय की प्रशासनिक बेबसी खत्म होगी, कल तक प्रभारी का आदेश जारी

शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह ने कहा— प्रभार देने का प्रस्ताव प्राप्त, कल तक आदेश जारी होने की संभावना

बिलासपुर जिला शिक्षा कार्यालय में व्याप्त प्रशासनिक शून्यता को लेकर न्यूज़ हब इनसाइट द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। कार्यालय में निर्णय लेने वाले अधिकारी के अभाव, लंबित फाइलों और आम लोगों की परेशानियों को लेकर उठाए गए गंभीर सवालों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने न्यूज़ हब इनसाइट से चर्चा में बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए प्रभार देने का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और यदि सब कुछ तय प्रक्रिया के अनुसार रहा तो कल तक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि न्यूज़ हब इनसाइट ने विस्तार से बताया था कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल के कई दिनों से कार्यालय में नहीं बैठने, चारों सहायक संचालकों के अवकाश पर होने और अटैचमेंट समाप्त होने के कारण कर्मचारियों के लौट जाने से जिला शिक्षा कार्यालय लगभग नेतृत्वविहीन हो गया है। इसके चलते वेतन, स्थानांतरण, पेंशन, सेवा पुस्तिका, न्यायालयीन प्रकरणों सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

खबर में यह भी सवाल उठाया गया था कि जब बिलासपुर जैसे बड़े जिले में प्रतिदिन दर्जनों महत्वपूर्ण फाइलें जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर निर्णय की प्रतीक्षा करती हैं, तब शासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से भी प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सवाल पूछे गए थे।

अब शिक्षा सचिव के बयान से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि विभाग ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया है और जल्द ही बिलासपुर जिला शिक्षा कार्यालय को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिलने जा रहा है।

यदि कल आदेश जारी होता है तो लंबे समय से लंबित फाइलों के निस्तारण का रास्ता खुलेगा और शिक्षक, कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी तथा आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ हब इनसाइट जनहित से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ उठाने के अपने दायित्व का निर्वहन करता रहेगा, ताकि प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित हो और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    लापरवाही का अड्डा बना बिलासपुर डीईओ कार्यालय: 15 दिन से बाबू हेमंत शर्मा की टेबल पर धूल फांक रही हैं शिकायतें, विवादित डीईओ संदीप पाण्डेय की कार्यप्रणाली पर उठे बड़े सवाल

    भाजपा के कार्यक्रम में क्यों झोंके गए 1600 छात्र? पत्र वायरल होने के बाद भी DEO संदीप पांडेय क्यों बचा रहे सहायक संचालक वर्षा शर्मा को? सहायक संचालक वर्षा शर्मा का फरमान, DEO की खामोशी—क्या प्रशासनिक संरक्षण में हो रहा शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिकरण?   बिलासपुर: जिला शिक्षा कार्यालय (DEO Office) में इन दिनों आम जनता की शिकायतों के साथ किस तरह का खिलवाड़ हो रहा है, इसकी एक बानगी हाल ही में सामने आई है। शिक्षा विभाग के दफ्तरों में सुशासन के दावों की धज्जियां…

    Continue reading
    छत्तीसगढ़ से हरिद्वार तक बजा छत्तीसगढ़ी मान का डंका: डॉ. विनय कुमार पाठक फिर संभालेंगे थावे विद्यापीठ की कमान, 13 नवंबर को ‘न्यूज हब इनसाइट केयर फाउंडेशन’ के मंच पर सजेगा भव्य दरबार!

    रीपीट हुई इतिहास की पुनरावृत्ति! डॉ. विनय कुमार पाठक फिर बने थावे विद्यापीठ के कुलपति, 13 नवंबर को NHICF करेगा भव्य अभिनंदन! शिक्षा जगत के शिखर पुरुष: डॉ. विनय कुमार पाठक को मिला दूसरा कार्यकाल, 13 नवंबर को ‘न्यूज हब इनसाइट’ के राष्ट्रीय मंच पर होगा ऐतिहासिक महा-सम्मान! बिलासपुर: हरिद्वार की पावन भूमि पर आयोजित थावे विद्यापीठ के भव्य अधिवेशन से एक ऐसी गूंज उठी है, जिसने छत्तीसगढ़ के माथे पर गौरव का एक और नया तिलक लगा दिया है। छत्तीसगढ़ के माटी के लाल, देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *