न्यूज़ हब इनसाइट की खबर का बड़ा असर: बिलासपुर DEO कार्यालय की प्रशासनिक बेबसी खत्म होगी, कल तक प्रभारी का आदेश जारी

शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह ने कहा— प्रभार देने का प्रस्ताव प्राप्त, कल तक आदेश जारी होने की संभावना

बिलासपुर जिला शिक्षा कार्यालय में व्याप्त प्रशासनिक शून्यता को लेकर न्यूज़ हब इनसाइट द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। कार्यालय में निर्णय लेने वाले अधिकारी के अभाव, लंबित फाइलों और आम लोगों की परेशानियों को लेकर उठाए गए गंभीर सवालों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने न्यूज़ हब इनसाइट से चर्चा में बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए प्रभार देने का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और यदि सब कुछ तय प्रक्रिया के अनुसार रहा तो कल तक आदेश जारी कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि न्यूज़ हब इनसाइट ने विस्तार से बताया था कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल के कई दिनों से कार्यालय में नहीं बैठने, चारों सहायक संचालकों के अवकाश पर होने और अटैचमेंट समाप्त होने के कारण कर्मचारियों के लौट जाने से जिला शिक्षा कार्यालय लगभग नेतृत्वविहीन हो गया है। इसके चलते वेतन, स्थानांतरण, पेंशन, सेवा पुस्तिका, न्यायालयीन प्रकरणों सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

खबर में यह भी सवाल उठाया गया था कि जब बिलासपुर जैसे बड़े जिले में प्रतिदिन दर्जनों महत्वपूर्ण फाइलें जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर निर्णय की प्रतीक्षा करती हैं, तब शासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से भी प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर सवाल पूछे गए थे।

अब शिक्षा सचिव के बयान से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि विभाग ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया है और जल्द ही बिलासपुर जिला शिक्षा कार्यालय को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिलने जा रहा है।

यदि कल आदेश जारी होता है तो लंबे समय से लंबित फाइलों के निस्तारण का रास्ता खुलेगा और शिक्षक, कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी तथा आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

न्यूज़ हब इनसाइट जनहित से जुड़े मुद्दों को तथ्यों के साथ उठाने के अपने दायित्व का निर्वहन करता रहेगा, ताकि प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित हो और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

  • Related Posts

    मछलियों की रखवाली के लिए बिछाया मौत का करंट, फंस गया 8 फीट का मगरमच्छ… वन विभाग ने 48 घंटे में दबोचे दो शिकारी

    रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पचरा में अनुसूची-1 के मगरमच्छ की करंट लगाकर हत्या, 100 मीटर से अधिक बिजली का तार जब्त; दो आरोपी जेल भेजे गए बिलासपुर। रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पचरा में मछलियों को बचाने के नाम पर एक मगरमच्छ की निर्ममता से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तालाब में मछली पालन कर रहे दो सगे भाइयों ने मगरमच्छ को रास्ते से हटाने के लिए तालाब के चारों ओर बिजली का करंट दौड़ा दिया। करंट की चपेट में आने से करीब…

    Continue reading
    शिक्षा विभाग ‘भगवान भरोसे’! न डीईओ, न जिम्मेदार अधिकारी… आखिर बिलासपुर का सिस्टम चला कौन रहा है?

    बिलासपुर का शिक्षा विभाग ‘भगवान भरोसे’! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आखिर कितने गंभीर? जब पूरा शिक्षा विभाग हो जाए ‘अनाथ’… क्या यही है शिक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग? शिक्षा मंत्री जी, बिलासपुर का शिक्षा विभाग आखिर किसके भरोसे? डीईओ नहीं, सहायक संचालक भी छुट्टी पर… बिलासपुर के शिक्षा विभाग की सुध कौन लेगा?   बिलासपुर जिला शिक्षा कार्यालय की तस्वीर इन दिनों सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। यह कार्यालय आज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां न निर्णय लेने वाला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *