बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित जांच दल करेगा निजी स्कूलों की जांच, फीस और यूनिफॉर्म कारोबार पर रहेगी पैनी नजर

अब निजी स्कूलों की फीस पर पड़ेगी पैनी नजर! बिलासपुर में गठित हुआ विशेष जांच दल, स्कूलों का होगा औचक निरीक्षण

बिलासपुर। निजी स्कूलों द्वारा फीस, पुस्तक एवं गणवेश के नाम पर अभिभावकों से की जा रही कथित मनमानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में निजी स्कूलों की जांच के लिए जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

राज्य शासन के निर्देश पर गठित इस समिति में कलेक्टर बिलासपुर को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा राज्य कर विभाग के अधिकारियों को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

जिले के बिलासपुर, कोटा, बिल्हा, मस्तूरी और तखतपुर विकासखंडों में अलग-अलग जांच दल बनाए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र के निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। जांच के दौरान फीस वसूली, पुस्तकों और गणवेश की बिक्री सहित अन्य शिकायतों की पड़ताल की जाएगी तथा रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को सौंपी जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों को उम्मीद है कि स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगेगी और फीस नियमन अधिनियम का प्रभावी पालन सुनिश्चित होगा।

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: एक साल तक नहीं मिला बुखार का राज, सिम्स की ‘दूरबीन’ ने खोला फेफड़ों में छिपी टीबी का रहस्य

    रात के पसीने और बुखार ने बढ़ाई चिंता, सिम्स ने सुलझाई मेडिकल मिस्ट्री निजी अस्पतालों और जिला अस्पताल में नहीं पकड़ में आई बीमारी, ब्रांकोस्कोपी जांच से हुआ खुलासा; युवती को मिला नया जीवन बिलासपुर। एक साल से रहस्यमयी बुखार, कमजोरी और रात में अत्यधिक पसीने की समस्या से जूझ रही 24 वर्षीय युवती के लिए सिम्स अस्पताल उम्मीद की किरण बनकर सामने आया। कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी बीमारी का कारण पता नहीं चल पाया था, लेकिन सिम्स के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने…

    Continue reading
    होटल ग्रैंड अम्बा में 45 मिनट देरी से शुरू हुई अरुण साव की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 12 और 22 राज्यों में उलझा NDA का गणित, स्मार्ट सिटी के सवाल पर सन्नाटा

    जब मंच पर चल रहा था विकास का बखान, तब झपकी लेते नजर आए धरमलाल कौशिक बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित भाजपा की प्रेस वार्ता कई कारणों से चर्चा में रही। निर्धारित समय दोपहर 12 बजे का था, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करीब 12:45 बजे शुरू हुई। मंच पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उपलब्धियों का लंबा ब्योरा दिया गया, लेकिन पत्रकारों के कुछ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *