सरकारी खर्चों पर सख्ती: अब फिजूलखर्ची पर लगेगी लगाम, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती और वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग द्वारा जारी वित्त निर्देश 14/2026 के तहत अब सरकारी दफ्तरों में वाहनों, बिजली, बैठकों, विदेश यात्राओं और कागज के उपयोग पर सख्ती दिखाई जाएगी। यह निर्देश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

क्या-क्या बदलेगा?

  • अधिकारियों को अब आवश्यकता अनुसार ही सरकारी वाहन मिलेगा।

  • इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं।

  • पेट्रोल-डीजल खर्च में कटौती के लिए “एक वाहन-एक रूट” व्यवस्था लागू होगी।

  • अत्यावश्यक स्थिति छोड़कर विदेश यात्राओं पर रोक रहेगी।

  • बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने पर जोर दिया गया है।

  • कार्यालयों में बिजली बचत के लिए अनावश्यक लाइट, पंखे, एसी और कंप्यूटर बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • e-Office और डिजिटल फाइलों को बढ़ावा देकर कागज की खपत कम की जाएगी।

  • प्रशिक्षण कार्यक्रम अब iGOT कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

सरकार का संदेश

वित्त विभाग का कहना है कि राज्य के वित्तीय संसाधनों का बेहतर उपयोग और सार्वजनिक धन की बचत सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सभी विभागों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: टोल पर अब न लाइन, न कागजों का झंझट! केसला बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल टोल प्लाजा

      केसला टोल की असली परीक्षा: सिर्फ कैशलेस नहीं, ‘कष्टलेस’ भी बने सफर बिलासपुर: डिजिटल इंडिया के दौर में छत्तीसगढ़ के केसला टोल प्लाजा का पूरी तरह डिजिटल होना निश्चित रूप से स्वागतयोग्य खबर है। बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर स्थित इस टोल प्लाजा में स्थानीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन मासिक पास, डिजिटल सत्यापन, फास्टैग और जीआईएस आधारित पात्रता जैसी सुविधाएं शुरू होना तकनीकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव है। लेकिन किसी भी नई डिजिटल व्यवस्था की सफलता केवल ऐप और पोर्टल लॉन्च होने से तय नहीं…

    Continue reading
    रायपुर: सावन की हर सुबह महादेव के नाम… नयन-पल्लवी के श्रृंगार और महिलाओं के भजनों से शिवमय हुई अवनि ग्रीन्स सोसायटी

    रायपुर। सावन का महीना शुरू होते ही रायपुर की अवनि ग्रीन्स सोसायटी का शिव मंदिर आस्था और भक्ति का विशेष केंद्र बन गया है। यहां सावन के पहले दिन से प्रतिदिन भगवान शिव का आकर्षक और मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में नयन और पल्लवी पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ प्रतिदिन शिवजी का श्रृंगार कर रही हैं। मंदिर में केवल श्रृंगार ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन भक्ति की ऐसी स्वर लहरियां भी गूंज रही हैं, जो पूरे परिसर को शिवमय बना रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *