दिल्ली में गूंजेगी हिंदी की आवाज़: विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30-31 अक्टूबर को

बिलासपुर। हिंदी को राष्ट्रभाषा के गौरवपूर्ण स्थान पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ विश्व हिंदी परिषद ने एक बड़े राष्ट्रीय अभियान का आह्वान किया है। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर ने जांजगीर-चांपा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के साहित्यकारों को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि जांजगीर की साहित्यिक विरासत सदैव समृद्ध और प्रेरणादायी रही है। यहां के साहित्यकारों की शब्द-साधना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम हिंदी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस दौरान डॉ. बनाफर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को Delhi स्थित “अटल स्मृति” में भव्य अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदी को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाना है।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए देश-विदेश के विद्वानों एवं शोधार्थियों से शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह आयोजन हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के मुद्दों पर गंभीर मंथन का मंच बनेगा।

डॉ. बनाफर ने भावुक अपील करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय आत्मा की पहचान है। सामूहिक प्रयासों से ही हिंदी को उसका वास्तविक संवैधानिक सम्मान मिल सकेगा। उन्होंने युवाओं, शिक्षाविदों और प्रशासनिक वर्ग से हिंदी को प्राथमिकता देने और इस वैश्विक आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का यह सुनहरा अवसर है, जिसे सभी को मिलकर सफल बनाना चाहिए।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में 15 अगस्त को केंद्रीय राज्य मंत्री लखन साहू फहराएंगे तिरंगा

    स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि, शासन ने जारी की जिलावार अतिथियों की सूची बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए राज्य शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। बिलासपुर जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज केंद्रीय राज्य मंत्री लखन साहू फहराएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह में निर्धारित मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा…

    Continue reading
    5 एकड़ जमीन पर घमासान: खबर से राजभवन तक शिकायत, अब GGV का बड़ा स्पष्टीकरण—‘किसी को जमीन देने की कोई योजना नहीं’

    स्टैंडिंग कमेटी के एजेंडा-7 को लेकर उठे सवालों के बाद मामला गरमाया; शिकायतकर्ता ने राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की, विश्वविद्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर जमीन आवंटन से किया साफ इनकार   बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGV) की करीब 5 एकड़ जमीन को लेकर उठा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर सामने आई खबर के बाद मामला राज्यपाल तक पहुंचा और शिकायत के जरिए कथित जमीन आवंटन प्रस्ताव को निरस्त करने तथा मामले में कार्रवाई की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *