CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है।

 क्या है पूरा मामला?

पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक दिया गया है। जब वे वेतन निकलवाने BEO के पास पहुंचे, तो उनसे 5-5 हजार रुपए (कुल 10,000 रुपए) की रिश्वत मांगी गई।

– शिकायत सही पाए जाने के बाद ACB ने जाल बिछाया
– 17 अप्रैल को जैसे ही रिश्वत की रकम दी गई
– टीम ने मौके पर ही BEO को दबोच लिया

रिश्वत की पूरी राशि आरोपी के टेबल ड्रॉअर से बरामद की गई।

कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 शिक्षकों में था भारी आक्रोश

बरमकेला ब्लॉक के शिक्षकों में BEO की वसूली को लेकर लंबे समय से नाराजगी थी। शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवम प्रकाश पटेल सहित कई शिक्षकों ने ACB की इस कार्रवाई को “राहत देने वाली और साहसिक कदम” बताया।

 ACB की अपील

ACB ने आम जनता और कर्मचारियों से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत सूचना दें—कार्रवाई निश्चित है।

 खास बात:
– बरमकेला क्षेत्र में ACB की यह पहली और बेहद प्रभावी ट्रैप कार्रवाई मानी जा रही है
– कार्रवाई के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप

 

  • Related Posts

    21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

    योग दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की वीआईपी सूची, सभी जिलों के लिए अतिथि तय CG। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले में…

    Continue reading
    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रमोन्नति वेतनमान योजना बंद, अब मिलेगा समयमान वेतनमान का विकल्प

    31 मार्च 2026 के बाद बदलेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन ढांचा, कर्मचारियों को चुनना होगा एक विकल्प छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं पदोन्नति से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित कई प्रमोन्नति वेतनमान योजनाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है। शासन के नवीन आदेश के अनुसार अब इन योजनाओं को वित्त विभाग की समयमान वेतनमान योजना में समाहित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, उपअभियंताओं तथा वन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *