बिलासपुर की ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल पर गंभीर सवाल: 5वीं-8वीं के बच्चों से दोबारा बोर्ड परीक्षा दिलाने का दबाव, अभिभावकों ने DEO से लगाई गुहार

पहले ही परीक्षा दिलाने के बाद अब 16 मार्च से फिर परीक्षा कराने की तैयारी, स्कूल की मान्यता पर भी उठे सवाल

मोबाइल प्राचार्य कक्ष के बाहर रखवाकर कराई मुलाकात, प्राचार्य बोली – “टीसी ले जाओ”; स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों के गंभीर आरोप

 

बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल एक बड़े विवाद में घिर गया है। कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चों को दोबारा बोर्ड परीक्षा दिलाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है।

अभिभावकों का कहना है कि उनके बच्चों ने पहले ही स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा दे दी है। इसके बावजूद अब स्कूल प्रबंधन यह कहकर दोबारा परीक्षा में बैठने के लिए कह रहा है कि यह छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा है। अचानक लिए गए इस फैसले से अभिभावकों और छात्रों में भारी असमंजस और चिंता की स्थिति बन गई है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल की संबद्धता (मान्यता) को लेकर भी संदेह की स्थिति है। जब इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी ली गई तो उन्होंने कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

अभिभावकों ने साफ तौर पर कहा है कि 16 मार्च सोमवार से प्रस्तावित परीक्षा में वे अपने बच्चों को शामिल नहीं करेंगे, क्योंकि बच्चों ने पहले ही परीक्षा दे दी है। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही या गड़बड़ी का खामियाजा मासूम छात्रों को नहीं भुगतना चाहिए।

अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल प्रबंधन की वजह से बच्चों का भविष्य खतरे में न पड़े।

अब इस मामले ने शहर के शिक्षा जगत में हलचल पैदा कर दी है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शिक्षा विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और सच्चाई सामने लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *