बिलासपुर जिले में 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, 5वीं में 88.97% और 8वीं में 78.79% छात्र हुए सफल

बिलासपुर जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के केन्द्रीयकृत परीक्षा परिणाम आज प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा घोषित किए गए। परिणाम घोषणा का आयोजन कलेक्टर कक्ष में किया गया, जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

5वीं कक्षा के परिणाम
जिले में कक्षा 5वीं के कुल 26028 परीक्षार्थियों में से 23157 छात्र सफल हुए। प्रथम श्रेणी में 20909, द्वितीय श्रेणी में 2125 तथा तृतीय श्रेणी में 123 छात्र सफल हुए। इस प्रकार पास प्रतिशत 88.97% रहा।

8वीं कक्षा के परिणाम
वहीं कक्षा 8वीं में कुल 30050 परीक्षार्थियों में से 23677 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। इनमें प्रथम श्रेणी में 17825, द्वितीय श्रेणी में 5478 एवं तृतीय श्रेणी में 374 छात्र शामिल हैं। कक्षा 8वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.79% रहा।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 5वीं में लगभग 11% तथा कक्षा 8वीं में 21% बच्चे उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। इन विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे पहले संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर इन छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षण (Remedial Teaching) की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिन शिक्षकों का परीक्षा परिणाम औसत से कम रहा है, उनके लिए उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

छात्र एवं अभिभावक बिलासपुर जिले के आधिकारिक पोर्टल bilaspur.gov.in/en/result पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर में आस्था और स्वच्छता का अनूठा संगम: तोरवा छठ घाट पर उमड़े श्रमवीर, 26 वर्षों से शहर की साझा सांस्कृतिक पहचान बना छठ महापर्व

    बिलासपुर: सूर्य उपासना के सबसे बड़े लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ को लेकर बिलासपुर का अरपा तट पूरी तरह सजकर तैयार हो चुका है। तोरवा छठ घाट पर शनिवार को छठ पूजा समिति के 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने पांच घंटे तक लगातार श्रमदान कर एक किलोमीटर लंबे घाट की भव्य सफाई की। छठी मैया के जयकारों के बीच पूरे घाट पर झाड़ू लगाने के साथ-साथ रंग-रोगन, पुल की पुताई और आकर्षक विद्युत साज-सज्जा का कार्य किया गया है। 36 घंटे के निर्जला उपवास का…

    Continue reading
    बिलासपुर के अरपा तट पर आस्था का महाकुंभ: 5100 दीपों से जगमगाया छठ घाट, आतिशी फायर शो और पंथी नृत्य ने बांधा समां

    बिलासपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के आगाज के साथ ही न्यायधानी बिलासपुर भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हो गई है। नहाय-खाय की परंपरा के साथ शुरू हुए चार दिवसीय महापर्व के पहले दिन अरपा नदी के एक किलोमीटर लंबे स्थायी छठ घाट पर भव्य ‘अरपा महाआरती’ का आयोजन किया गया। कार्तिक मास में दीपदान के विशेष महत्व को देखते हुए समिति और श्रद्धालुओं द्वारा 5100 दीप प्रवाहित किए गए, जिससे पूरा अरपा तट अलौकिक रोशनी से जगमगा उठा। दिग्गज जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *