बिलासपुर: पैरोल पर छूटे 38 में से 37 कैदी फरार, कोर्ट ने शुरू की सख्त मॉनिटरिंग

बिलासपुर। प्रदेश की जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईकोर्ट में पेश शपथपत्र में डायरेक्टर जनरल (जेल) ने स्वीकार किया है कि पैरोल पर छोड़े गए 38 कैदियों में से 37 अब तक फरार हैं, जबकि सिर्फ एक को ही गिरफ्तार किया जा सका है। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद हाईकोर्ट ने मामले को नियमित मॉनिटरिंग के लिए तय कर दिया है।

कैसे खुली परतें?

प्रदेश के विभिन्न जेलों से पैरोल पर छोड़े गए बंदियों की वापसी न होने पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की थी। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने पिछले वर्ष सुनवाई के दौरान जेल डीजी से शपथपत्र के साथ जवाब तलब किया था।

पहले प्रस्तुत जानकारी में बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में पांच केंद्रीय जेल — रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर — के अलावा 12 जिला जेल और 16 उपजेल संचालित हैं। इन जेलों से पैरोल पर गए 83 कैदी वापस नहीं लौटे थे, जिनमें से 10 को गिरफ्तार किया गया और 3 की मृत्यु हो चुकी है।

ताज़ा शपथपत्र में चौंकाने वाली स्थिति

10 फरवरी 2026 को कोर्ट में दायर नए शपथपत्र में स्पष्ट किया गया कि वर्तमान में 38 कैदी पैरोल पर बाहर हैं, जिनमें से 37 फरार हैं। यह आंकड़ा जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

कोरोना काल की रियायत, अब बना प्रशासन के लिए चुनौती

कोरोना महामारी के दौरान जेलों में भीड़ कम करने और संक्रमण रोकने के उद्देश्य से “अच्छे चाल-चलन” वाले बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। संक्रमण की लहरों के चलते कई बार पैरोल अवधि बढ़ाई गई।
लेकिन महामारी समाप्त होने के बाद भी कई बंदी वापस नहीं लौटे — और यहीं से शुरू होती है जिम्मेदारों की जवाबदेही।

ड़े सवाल जिनका जवाब बाकी है:

  • पैरोल पर छोड़े गए बंदियों की निगरानी का सिस्टम क्या था?
  • स्थानीय पुलिस और जेल प्रशासन के बीच समन्वय क्यों कमजोर पड़ा?
  • फरार बंदियों को पकड़ने के लिए अब तक कौन-सी ठोस कार्रवाई हुई?
  • क्या किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है?

हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग के बाद अब यह मामला केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है।

जनता की सुरक्षा बनाम प्रशासनिक लापरवाही?

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर पहले ही सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में पैरोल पर छूटे कैदियों का बड़े पैमाने पर फरार होना आमजन की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

अब निगाहें हाईकोर्ट की सख्ती और सरकार की जवाबदेही तय करने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

 -क्या फरार 37 बंदियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी?
– या यह मामला भी फाइलों में सिमट जाएगा?

 

  • Related Posts

    लोकायुक्त में दाशरथी प्रकरण की गूंज : अनुकंपा नियुक्ति में गड़बड़ी के आरोपों पर सुनवाई तेज

    तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी समेत तीन शासकीय सेवकों पर शिकायत, अपात्र अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने का आरोप बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर में बहुचर्चित “दसरथी प्रकरण” को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विविध प्रकरण क्रमांक 445/2024 में शिकायतकर्ता द्वारा तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी सहित तीन शासकीय सेवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में आरोप लगाया गया है कि अनुकंपा नियुक्ति नियमों की अनदेखी करते हुए अपात्र अभ्यर्थी को पात्र बनाकर शासन को नुकसान पहुंचाया गया। प्रकरण में तत्कालीन…

    Continue reading
    कलेक्टर संजय अग्रवाल के सख्त निर्देशों से मचा हड़कंप : 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त, 9 वाहन पकड़े गए, अवैध डिपो सील

    कलेक्टर संजय अग्रवाल की सख्ती से खनिज चोरों में दहशत बिलासपुर, 27 मई 2027। जिले में अवैध खनन, परिवहन और कोयला भंडारण करने वालों पर कलेक्टर के सख्त तेवर अब खुलकर दिखाई देने लगे हैं। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि एक अवैध कोल डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *