बिलासपुर: अवैध रेत-मुरुम परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 हाइवा व 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 9 व 10 फरवरी को खनिज अमला द्वारा कोनी, रहँगी, केंदा एवं कोटा क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान—

  • कोनी क्षेत्र से बिना वैध अनुमति खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा जब्त किया गया।
  • रहँगी क्षेत्र में खनिज मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे 01 हाइवा को जब्त किया गया।
  • केंदा क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।
  • कोटा क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे 01 हाइवा जब्त किया गया।

जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस थाना कोनी, चकरभाठा, पुलिस चौकी केंदा एवं पुलिस थाना कोटा की अभिरक्षा में सौंपा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *