राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बिलासपुर में भव्य आगाज़, विजय तांडे–कमलेश यादव–साजिद खान की तैयारियों से गदगद अतिथि व खिलाड़ी

राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 18 राज्यों की 561 खिलाड़ियों की दमदार मौजूदगी

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर को 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (2025-26) के आयोजन का गौरव प्राप्त हुआ है। 04 फरवरी से प्रारंभ हुई सॉफ्टबॉल (17 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका) प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

इस अवसर पर संदीप अग्रवाल (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत), प्रकाश कुमार सर्वे (आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर) एवं खेलावन पटेल (सभापति, जिला पंचायत) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

खेल के जरिए माता-पिता और देश का नाम रोशन करें – राजेश सूर्यवंशी

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश सूर्यवंशी ने देशभर से आए खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजरों का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने देश को भारत माता कहते हैं, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो अपनी मातृभूमि को छत्तीसगढ़ महतारी कहता है।
उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को जो मजबूती मिली है, वही ऊर्जा शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं से विद्यालय स्तर तक पहुँच रही है। खिलाड़ियों से उन्होंने आह्वान किया कि वे खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

18 राज्यों की 561 खिलाड़ी मैदान में

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, बिहार, सीबीएसई, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ समेत कुल 18 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में कुल 561 खिलाड़ी (280 बालक एवं 281 बालिकाएं) तथा 70 कोच एवं मैनेजर शामिल हैं।

खिलाड़ियों के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाएं

शिक्षा विभाग द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा हेतु व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
आवास व्यवस्था: शहर के 18 स्कूलों में खिलाड़ियों को ठहराया गया है।
भोजन व्यवस्था: ब्रजेश स्कूल प्रांगण में स्थापित कॉमन मेस में पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई है।
परिवहन: आवास स्थलों से छत्तीसगढ़ स्कूल, लोयला स्कूल एवं खेल परिसर तक बसों की सुचारु व्यवस्था की गई है।
समन्वय: प्रत्येक राज्य के लिए एक महिला एवं एक पुरुष लायज़निंग ऑफिसर की नियुक्ति की गई है।

उद्घाटन समारोह में रहे ये प्रमुख अधिकारी

उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के आलावा विजय तांडे (जिला शिक्षा अधिकारी) श्रीमती वर्षा सहायक संचालक,डॉ.अखिलेश तिवारी एपीसी, सुशील मिश्रा सेवा निवृत वरिष्ठ खेल अधिकारी,अखिलेश मेहता,कमलेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी,साजिद खान,रितेश सिंह,सुभाष त्रिपाठी,अनिल मिश्रा,अभ्युदय तिवारी,अख्तर खान,अजय त्रिपाठी,भारती दुबे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

आज के मुकाबलों के परिणाम – बालिका वर्ग

– दिल्ली बनाम बिहार – दिल्ली विजयी
– मणिपुर बनाम चंडीगढ़ – चंडीगढ़ विजयी
– सीबीएसई बनाम जम्मू-कश्मीर – सीबीएसई विजेता
– दिल्ली बनाम छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ विजयी
– सीबीएसई बनाम तमिलनाडु – सीबीएसई विजेता
– पंजाब बनाम गुजरात – पंजाब विजयी
– महाराष्ट्र बनाम गुजरात – महाराष्ट्र विजयी
-विद्या भारती बनाम आंध्र प्रदेश – विद्या भारती विजेता
– हरियाणा बनाम तेलंगाना – हरियाणा विजयी
– आंध्र प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश विजेता
– तेलंगाना बनाम राजस्थान – राजस्थान विजेता

 

  • Related Posts

    बिलासपुर: संगम में आस्था की डुबकी, फिर रामलला के दरबार में हाजिरी — 1008 श्रद्धालुओं का भव्य अयोध्या कूच 25 मार्च को

    धर्म, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत संगम बिलासपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर इस बार फिर बिलासपुर से आस्था का विशाल कारवां अयोध्या धाम की ओर रवाना होने जा रहा है। 25 मार्च को पुलिस मैदान से 1008 रामभक्तों का जत्था 25 एसी बसों और 15 कारों के साथ यात्रा प्रारंभ करेगा। यह जत्था पहले त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करेगा, इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर रामलला के दर्शन करेगा।  तीसरे साल भी भक्ति का महाआयोजन समाजसेवी प्रवीण झा के नेतृत्व में यह निःशुल्क यात्रा लगातार तीसरे वर्ष…

    Continue reading
    बिलासपुर में झूलेलाल जयंती पर उमड़ा भाईचारे का सागर, अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत 

    बिलासपुर। शहर में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सिंधु समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी की जयंती (चेट्री चंड) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पावन अवसर पर बिलासपुर अग्रवाल समाज ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। पूरे शहर में गूंजते जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में सिंधु समाज के पदाधिकारी, माता-बहनें और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। जैसे ही शोभायात्रा अग्रवाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *