जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ की डायरी–कैलेंडर का भव्य विमोचन, अध्यक्ष रजनीश सिंह बोले—जागरूक संगठन से मजबूत बैंकिंग व्यवस्था

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बिलासपुर के अध्यक्ष  रजनीश सिंह द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ की डायरी एवं कैलेंडर का गरिमामय विमोचन किया गया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि यदि कर्मचारियों का संगठन जागरूक और सक्रिय रहता है तो कार्यालयीन कार्यव्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती है और संस्थान प्रगति करता है।

वहीं, बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा ने कहा कि जब बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठन आपसी समझदारी के साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी संस्था विकास के नए आयाम स्थापित करती है।

संघ के संरक्षक आशीष दुबे ने इस अवसर पर कहा कि कर्मचारी संघ हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और बैंक को उत्तरोत्तर सफलता की ओर अग्रसर करता रहेगा।

संघ के अध्यक्ष भागवत प्रसाद यादव ने अध्यक्ष रजनीश सिंह, सीईओ प्रभात मिश्रा सहित सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “बैंक कर्मचारी संघ मेरे परिवार के समान है।”

कार्यक्रम में रवि सिंह ठाकुर (सचिव), राजेश पाठक (कोषाध्यक्ष), मनमोहन निषाद (उपाध्यक्ष), किशोर चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, भक्ति ठाकुर, अनुभा मशीह, नेहा शुक्ला, इंदु पटनवार, योगेश पांडे, अभिषेक तिवारी, सुशील चंद्राकर, आशीष सोनी, दीपक साहू, झरोखा चंद्राकर, उमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्द, एकता और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त संदेश देकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    डीएनए बनेगा न्याय का हथियार: बिलासपुर रेंज में बड़ा कदम

     डीएनए की ताकत बनाम जांच की कमजोर कड़ी सबूत थे… फिर भी छूट गए आरोपी! अब बदलेगी जांच की तस्वीर” डीएनए बनेगा न्याय का हथियार: बिलासपुर रेंज में बड़ा कदम तकनीकी गलती से बच रहे थे अपराधी, अब पुलिस होगी अपग्रेड अब नहीं बचेंगे अपराधी: फॉरेंसिक ट्रेनिंग से बदलेगा जांच का खेल बिलासपुर रेंज में आयोजित यह कार्यशाला सिर्फ एक औपचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिस विवेचना की सबसे कमजोर कड़ी को मजबूत करने की गंभीर पहल है। आज के दौर में अपराध की जांच केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के साइन बोर्ड कबाड़ में—जिंदा संसाधन, मरी हुई जवाबदेही

    बिलासपुर को “स्मार्ट सिटी” बनाने का सपना कागज़ पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए। लेकिन नगर निगम के जोन कार्यालय क्रमांक 5 परिसर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती हैं—पब्लिक की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड, कबाड़ के पास पड़े हुए। यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है— ये बोर्ड टूटे-फूटे या बेकार नहीं हैं। वे अच्छी स्थिति में, पढ़ने योग्य और तुरंत उपयोग के काबिल हैं। यहीं से सवाल और तीखा हो जाता है— जब संसाधन जिंदा हैं, तो व्यवस्था क्यों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *